बिलासपुर। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। पीजीबीटी कॉलेज के सामने आयोजित कार्यक्रम में सीताराम हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भव्य आरती की गई। आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद भोग का वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने सहभागिता निभाई।
आरती के दौरान जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर भजन-कीर्तन करते रहे और आयोजन स्थल पर देर तक धार्मिक उत्साह बना रहा। प्रसाद वितरण के दौरान भी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी, जिससे आयोजन स्थल पर मेले जैसा माहौल देखने को मिला।





इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ रिंकू परिहार, प्रशांत पांडे, कमलेश सिंह परिहार, बबलू केसरवानी, विजय अग्निहोत्री, गब्बी परिहार, गुड्डू चंदेल, विवेक मिश्रा, राजेश साहू, श्रेष्ठ परिहार, कुणाल शर्मा, पिंटू सलूजा, अभिजीत परिहार, दीपराज, शुभराज परिहार सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष हनुमान जन्मोत्सव पर इस प्रकार का आयोजन किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के लोगों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। इस बार भी श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर आयोजन को सफल बनाया।

