Latest news

बजरंगमय हुआ बिलासपुर, 3 किमी लंबी भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, 36वें वर्ष में धर्म जागृति मंच का ऐतिहासिक आयोजन

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read

बिलासपुर। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शहर एक बार फिर पूरी तरह बजरंगमय नजर आया। धर्म जागृति मंच, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल और भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसने पूरे शहर में आस्था, उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया।

मंच के संयोजक त्रिलोक चंद्र श्रीवास एवं अध्यक्ष मनोज श्रीवास ने संयुक्त रूप से बताया कि यह आयोजन अपने 36वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। इसकी शुरुआत स्वर्गीय प्रेम श्रीवास ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी, जो आज एक विशाल जनआस्था के उत्सव के रूप में स्थापित हो चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि धर्म जागृति मंच, हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकालने वाली न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि मध्यप्रदेश की भी पहली संस्था रही है।


पंचमुखी हनुमान मंदिर से हुआ भव्य शुभारंभ

शोभायात्रा का शुभारंभ आज शाम 4 बजे बुधवारी बाजार स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, पूर्व विधायक शैलेश पांडेय, महापौर पूजा विधानी सहित कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने ध्वज दिखाकर यात्रा को रवाना किया।


झांकियों, भजन-कीर्तन और अखाड़ों के करतब से सजी यात्रा

शोभायात्रा में दर्जनों आकर्षक झांकियां, डीजे धुमाल, पंथी नृत्य, कीर्तन एवं भजन मंडलियों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। वहीं अखाड़ों के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

करीब 3 किलोमीटर से अधिक लंबी इस शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया।


शहर बना आस्था का केंद्र, हर गली में गूंजे जय श्रीराम-जय बजरंगबली

शोभायात्रा के दौरान पूरा बिलासपुर महानगर “जय श्रीराम” और “जय बजरंगबली” के जयघोष से गूंज उठा। हर गली-मोहल्ला भगवामय नजर आया और लोगों ने उत्साहपूर्वक यात्रा का स्वागत किया।

यह आयोजन अब केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बिलासपुर की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है, जो हर वर्ष हजारों लोगों को एक सूत्र में जोड़ता है।


सैकड़ों कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी

इस भव्य आयोजन में धर्म जागृति मंच के त्रिलोक चंद्र श्रीवास, मनोज श्रीवास, सपन रजक, चीनी बूटी, गंगोत्री, पप्पू तेजानी, दिनेश श्रीवास, नरेंद्र श्रीवास, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, महेश मिश्रा, दीपक कश्यप, केशव गोरख, विजय तिवारी, दिनेश कश्यप, शुभम श्रीवास्तव, जितेंद्र शर्मा, हर्ष कश्यप, राजेश यादव, उपेंद्र यादव, सुखदेव तिवारी, राहुल गोरख, रामेश्वर केसरी, नवीन चंद्र दुबे, चंद्रमणि श्रीवास, सुमित श्रीवास, निखिल श्रीवास, सोनू श्रीवास, मनोहर श्रीवास, चरण सिंह राज, अनिल साहू, पृथ्वी श्रीवास, दीपक श्रीवास, वेदव्यास श्रीवास, राकेश राज, गोपाल बॉलर, किशोर घोरे, थानेश्वर ठाकुर, भव्या शुक्ला, स्मृति वैष्णव, श्रुति-प्रीति गदेवाल, शरद शुक्ला, संजय तिवारी, दीपक नादम, अजय गुप्ता, अमित दुबे, गोलू श्रीवास्तव, शुभम तिवारी, बाबू जायसवाल, आशीष गोयल, रवि परियानी, मेघा आहूजा, नीलम शुक्ला, आनंद श्रीवास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पूरे समय सक्रिय रहे।


बिलासपुर की पहचान बना हनुमान जन्मोत्सव

धर्म जागृति मंच द्वारा आयोजित यह शोभायात्रा अब छत्तीसगढ़ में बिलासपुर की पहचान बन चुकी है। हर साल यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करता है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का भी संदेश देता है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।