Latest news

राकेश मिश्रा फिर बने भाजपा विधि प्रकोष्ठ के शहरी जिला संयोजक

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा विधि प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ में जिला संयोजक एवं सहसंयोजकों की घोषणा की गई है।

जारी सूची के अनुसार बिलासपुर जिले से अधिवक्ता राकेश मिश्रा को शहरी जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। राकेश मिश्रा पूर्व में भी जिला संयोजक के रूप में कार्य कर चुके हैं।

संगठन की ओर से बताया गया कि राकेश मिश्रा के पिछले कार्यकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों और सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें एक बार फिर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा विधि प्रकोष्ठ में इस नियुक्ति को संगठन की मजबूती की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।