Latest news

खम्हरिया (लुतरा शरीफ) में 5 से 7 अप्रैल तक दादी अम्मा बेगम बी साहिबा का 38वां सालाना उर्स, तीन दिन होंगे अकीदत और रूहानियत के नाम

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read

00 उर्स कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज होंगे


बिलासपुर।
जिला बिलासपुर के लुतरा शरीफ स्थित खम्हरिया में अलमारूफ दादी अम्मा बेगम बी साहिबा (रहमतुल्लाह अलैहा) का 38वां सालाना उर्स मुबारक 5, 6 और 7 अप्रैल 2026 (रविवार, सोमवार, मंगलवार) को अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाएगा। उर्स का आयोजन इंतेजामिया व उर्स कमेटी मखदूमा दादी अम्मा साहिबा, खम्हरिया की ओर से किया जा रहा है। उर्स कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज होंगे।
आयोजन को लेकर जारी जानकारी में बताया गया है कि यह उर्स हज़रत बाबा सैय्यद इंसान अली दाता रहमतुल्लाह अलैह (शहंशाहे छत्तीसगढ़, आरिफ बिल्लाह) की वालिदा मोहतरमा दादी अम्मा बेगम बी साहिबा की याद में आयोजित किया जाता है। तीन दिवसीय इस उर्स में प्रदेश समेत अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के पहुंचने की संभावना जताई गई है।
उर्स कमेटी की ओर से अपील की गई है कि श्रद्धालु बड़ी तादाद में शामिल होकर दरगाह के फयूज़ो-बरकात हासिल करें।
कार्यक्रम की रूपरेखा
5 अप्रैल 2026 (रविवार)
सुबह 10 बजे: परचम कुशाई
दोपहर 12:40 बजे: गुस्ल मजारे पाक
रात 9 बजे: नमाज-ए-इशा के बाद तकरीर प्रोग्राम
नात व मनकबत पेश करेंगे: मो. दानिश अराफात शाकिब, सै. समीर अली रिजवी
6 अप्रैल 2026 (सोमवार)
दोपहर 3 बजे: संदल व चादर, मटका पार्ट प्रस्तुति: अनीस चिश्ती, शाहरुख चिश्ती (तिल्दा नेवरा, रायपुर)
रात 9 बजे: महफिले समा (कव्वाली का शानदार प्रोग्राम) कव्वाल: मो. ताहिर चिश्ती
7 अप्रैल 2026 (मंगलवार)
सुबह 10 बजे: कुल की फातेहा
कुरआन ख्वानी, नात शरीफ व मनकबत
रस्मे दस्तारबंदी व उर्स का ऐलान
विशिष्ट मौजूदगी और सरपरस्ती
उर्स के आयोजन में सरपरस्ती मोहम्मद खान (दरोगा गोटिया) और नवाब खान द्वारा की जा रही है।
जबकि जेरे कयादत कारी सैय्यद शब्बीर अहमद अशरफी () और हाफिज अनवारुल हक साहब  के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न होंगे।
कुल की फातेहा के अवसर पर खलीफा-ए-शेखुल इस्लाम व कायदे मिल्लत किछौछा शरीफ के सैय्यद मोहम्मद जाहिर आगा कादरी साहब (बिलासपुर) की विशेष मौजूदगी रहेगी।
अध्यक्षता और अतिथि
कार्यक्रम में अध्यक्षता मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के सदस्य फैसल रिजवी, अनंत राजेंद्र धीवर, गौजान अहमद, देवेश शर्मा, श्वेता स्थांडे सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।
खादिमान दरगाह व जिम्मेदार
दरगाह के खादिमों में अब्दुल वहाब खान, मोहम्मद फिरोज खान, मोहम्मद असद खान, मोहम्मद इबरार खान, सैय्यद जोहर अली सहित अन्य लोग व्यवस्था संभालेंगे।
सदर के रूप में इमरान खान, सब्बीर खान, मोहम्मद इसाक खान, आरिफ सेठ, असलम खान की जिम्मेदारी रहेगी।
सचिव मंडल में गुलाम रसूल, अशरफी, शरीफ सहित अन्य सहयोगी जुड़े हुए हैं।
मेहमान-ए-खास
उर्स में हाजी इखलाक खान (कोरबा), इकबाल हक साहब (बिलासपुर), हाजी सैय्यद अकबर बक्शी (बिलासपुर), सलीम मेमन, जुम्मन खान रिजवी (कोरबा), फिरोज आलम, हाजी जुबैर (रायपुर), रोशन खान (तुहा शरीफ), सैय्यद इरशाद अली, सिराज भाई (रायपुर) सहित कई मेहमानों की मौजूदगी प्रस्तावित है।
आयोजन स्थल
दरगाह: दादी अम्मा बेगम बी साहिबा दरगाह
स्थान: खम्हरिया, लुतरा शरीफ, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
उर्स के अवसर पर क्षेत्र में रूहानी माहौल रहने के साथ ही बड़ी संख्या में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। आयोजन समिति द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।