Latest news

सिरगिट्टी में मां सोलापुरी पूजा महोत्सव की धूम, रविन्द्र सिंह ठाकुर ने की आरती—लक्की ड्रा में विजेताओं का हुआ सम्मान

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। सिरगिट्टी स्थित श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति द्वारा आयोजित भव्य नवरात्रि पूजा महोत्सव में शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। मां तुलजा स्वरूप की विशेष पूजा-अर्चना और आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ युवा आयोग के पूर्व सदस्य रविन्द्र सिंह ठाकुर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया और आरती के पश्चात भोग ग्रहण किया।


पूर्व जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ठाकुर ने उपस्थित श्रद्धालुओं को नवरात्रि एवं रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां सोलापुरी सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। उन्होंने सभी के निरोगी रहने की कामना भी की।
पूजा-अर्चना के बाद समिति द्वारा लक्की ड्रा का सफल आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ड्रा के विजेताओं की घोषणा इस प्रकार रही—
प्रथम: रानी निर्मलकर (सिरगिट्टी)
द्वितीय: श्रीमती अनिता यादव (शुभम् विहार, सिरगिट्टी)
तृतीय: पूर्णिमा मानिकपुरी (नयापारा, सिरगिट्टी)
चतुर्थ: श्रीमती सुनीता देवी (सिरगिट्टी)
पंचम: श्रीमती सिमरन (न्यू लोको कॉलोनी)
विशेष: श्रीमती ज्योति लक्ष्मी (शुभम् विहार, सिरगिट्टी)
सभी विजेताओं को मंच पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान करने वालों में पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री राजेंद्र शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता शुक्ला, पूर्व सदस्य योग आयोग रविन्द्र सिंह, डॉ. एस. अरुण पटनायक, पार्षद व जोन प्रभारी श्री विजय मरावी सहित श्री दिनेश कौशिक, श्री

कमलेश दुबे, संजय दवे और बबलू केसरवानी शामिल रहे।
समिति की ओर से सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रद्धालुओं का सहयोग सराहनीय रहा।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष यू. मुरली राव, उपाध्यक्ष संजीव पाल, महासचिव एन. रमना मूर्ति, प्रेमलाल चौहान, एम. तावडू, श्री राम पंडित सहित समिति के सभी सदस्य एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन में सैकड़ों की संख्या में महिला श्रद्धालुओं की सहभागिता विशेष रूप से देखने को मिली।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।