Latest news

बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाया, महिला मित्र से संबंध बनवाकर बनाया वीडियो; 1 लाख की ब्लैकमेलिंग में महिला गिरफ्तार

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

बिलासपुर | न्यूज़ डॉन छत्तीसगढ़

पचपेड़ी थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिस पर आरोप है कि उसने अपने बच्चे के बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को घर बुलाया, फिर उसकी महिला मित्र के साथ संबंध बनवाकर छिपे मोबाइल से वीडियो क्लिप बना ली। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपए की मांग की गई।
पुलिस के मुताबिक मामले में आरोपिया रोशनी खुंटे (28) पति करन खुंटे, निवासी हेडसपुर थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा (हाल मुकाम ग्राम धुर्वाकारी, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर) को गिरफ्तार किया गया है।


बर्थडे पार्टी में बुलाकर रची साजिश
पुलिस के अनुसार 6 मार्च 2026 को प्रार्थी ने थाना पचपेड़ी पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 1 फरवरी 2026 की शाम धुर्वाकारी निवासी रोशनी खुंटे ने अपने बेटे के बर्थडे के बहाने उसे घर बुलाया था।
प्रार्थी के मुताबिक उसकी एक महिला मित्र पहले से ही वहां मौजूद थी। बर्थडे कार्यक्रम शाम को होना था, लेकिन उससे पहले ही आरोपिया ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों को घर से बाहर भेज दिया। इसके बाद प्रार्थी और उसकी महिला मित्र से अपने घर में संबंध बनाने के लिए कहा।
कमरे में परदा लगाकर बनवाया संबंध
शिकायत के अनुसार आरोपिया ने अपने बेडरूम में धुला हुआ बेडशीट बिछाया और खिड़की पर परदा लगाया। इसके बाद दोनों को कमरे में भेज दिया गया, जहां दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने।
मोबाइल छिपाकर बनाया वीडियो
प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि इस दौरान आरोपिया रोशनी खुंटे ने मोबाइल छिपाकर पूरा वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बाद में उसने प्रार्थी के मोबाइल पर मैसेज भेजकर वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजा और कहा कि पूरा वीडियो उसके पास है।


1 लाख रुपए नहीं देने पर वायरल करने की धमकी
शिकायत में कहा गया है कि आरोपिया ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए एक लाख रुपए की मांग की और रकम नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया में फैलाने की बात कही।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी महिला गिरफ्तार
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पचपेड़ी पुलिस ने धारा 308(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपिया रोशनी खुंटे को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपिया के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी अलग से की गई है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।