Latest news

अर्जुन तिवारी के मुख्य आतिथ्य में विवेकानंद क्रिकेट क्लब का फाइनल मुकाबला बारिश के कारण स्थगित

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

पंडरिया / विवेकानंद क्रिकेट क्लब द्वारा वनांचल के केंद्र ग्राम कोडवागोड़न में 15 अक्टूबर से आयोजित क्रिकेट 🏏 प्रतियोगिता का आज 30 अक्टूबर को समापन समारोह व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न होना था ,परंतु भारी बारिश से मैदान में पानी भरा होने के कारण स्थगित कर दिया गया है ।
ज्ञात हो कि समापन समारोह व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री अर्जुन तिवारी थे ।
कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक श्री नरेंद्र पटेल ने बताया कि अब समापन समारोह मौसम ठीक होने व खेल मैदान के सूखने के बाद होगा !
विवेकानंद क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का वनांचल क्षेत्र मे जबरदस्त आकर्षण रहता है और लोग बेसब्री से इस प्रतियोगिता का इंतजार करते हैं ।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।