Latest news

राज्योत्सव के दोनों मंचों पर बिलासपुर की 14 वर्षीय वंदिता बिखेरेगी सुरों का जादू

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

1 नवंबर को रायपुर और 2 नवंबर को बिलासपुर राज्योत्सव में लोकगीतों व भजनों की देगी प्रस्तुति, शहर की बेटी को मिला प्रदेश के बड़े मंच पर मौका

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के मंच पर इस बार बिलासपुर की बेटी वंदिता साहू की आवाज गूंजेगी। महज 14 साल की उम्र में लोकगीत और भजन गायन में अपनी पहचान बना चुकी वंदिता को प्रदेश के दो बड़े सांस्कृतिक आयोजनों में प्रस्तुति देने का अवसर मिला है। वह 1 नवंबर को रायपुर में आयोजित राज्योत्सव और 2 नवंबर को बिलासपुर राज्योत्सव में अपनी गायकी का हुनर दिखाएगी। वंदिता छत्तीसगढ़ी लोकगीतों और भजनों के जरिए प्रदेश की लोकसंस्कृति को स्वर दे रही हैं। कम उम्र में ही उन्होंने गायन के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाई है। राज्योत्सव के मंच पर प्रस्तुति उनके लिए अपनी कला को बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाने का अवसर होगी। बिलासपुर की बेटी को रायपुर और अपने शहर के राज्योत्सव में प्रस्तुति का मौका मिलने से स्थानीय कला प्रेमियों में उत्साह है। खास बात यह है कि वंदिता पहले रायपुर के मंच पर प्रस्तुति देंगी और अगले दिन अपने गृह शहर बिलासपुर में सुरों से समां बांधेंगी।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।