Latest news

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर गरीब परिवारों को बांटे कंबल, फल और मिठाई

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

प्रियदर्शनी समाज सेवा समिति ने सेवा कार्य के जरिए दी दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी
बिलासपुर। देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर प्रियदर्शनी समाज सेवा समिति, बिलासपुर ने सेवा और संवेदना की मिसाल पेश की। समिति की ओर से जरूरतमंद और गरीब परिवारों को कंबल वितरित किए गए। इसके साथ ही फल और मिठाइयां देकर उनके साथ खुशियां भी साझा की गईं।
इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद किया। कार्यक्रम में जरूरतमंद परिवारों की सहायता को ही सच्ची श्रद्धांजलि का माध्यम बनाया गया।
कार्यक्रम में बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर, समिति के संरक्षक विजय दुबे, पर्यावरण प्रेमी बाल गोविंद अग्रवाल, शिवा मुदिलयार, रंजीत खनुजा, प्रशांत पांडेय, विजय तिवारी, उत्तम चटर्जी, बब्लू केसरवानी, चंद्रनाथ चटर्जी, संतोष चौहान, दिलीप साहू, विक्की नानवानी, छोटू बर्डे, हनु शर्मा, संजय दवे, राजेंद्र सोनी, नवीन चंद्र, गुड्डू चंदेल, राजेश साहू, अमित भारतीय, राहुल दुबे, संदीप मिश्रा, हरीश मगर, हेरी डेनियल, ओमप्रकाश शर्मा, संतोष सन्डे, अनिश तिवारी, अदिति वर्मा, ऋषि पटेल, अविनाश सिंह, यश सिंह और पप्पू बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
समिति के इस सेवा कार्य के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने के साथ सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदना का संदेश भी दिया गया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।