Latest news

मंत्री रामविचार नेताम का जन्मदिन वृद्धाश्रम में मनाया गया

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर।   छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ मंत्री रामविचार नेताम का जन्मदिन इस वर्ष पुलिस लाइन स्थित वृद्धाश्रम में सादगी और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उनके समर्थकों के साथ सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बुजुर्गों के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा महिला-पुरुष वृद्धजनों को फल वितरित किए गए।

फल वितरण कर बुजुर्गों के साथ साझा किए खुशियों के पल
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और समर्थकों ने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद किया, उनका हालचाल जाना और कुछ समय उनके साथ बिताया। आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष परते ने कहा कि मंत्री नेताम आदिवासी समाज के पुरोधा और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं में से हैं।
उन्होंने बताया कि हर वर्ष मंत्री का जन्मदिन सामाजिक गतिविधियों के साथ मनाया जाता है, ताकि समाज के प्रति सेवा और संवेदनशीलता का संदेश दिया जा सके। उनका कहना था कि मंत्री नेताम की सोच हमेशा सरल और जनहितकारी रही है तथा वे लोगों के बीच रहकर उनके सुख-दुख साझा करने में विश्वास रखते हैं।
इसी भावना के तहत इस बार बुजुर्गों के बीच जाकर जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया गया। आयोजकों ने इसे केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने बुजुर्गों के स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें फल वितरित किए और सकारात्मक संदेश देने की पहल को आगे भी जारी रखने की बात कही।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।