Latest news

गैंगवार…मेडी समेत 13 दोषी करार, 7 साल की सजा, 6 माह जिलाबदर के बाद युवक पर किया था जानलेवा हमला

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read

हैवेंस पार्क होटल के पास आधी रात 10-15 बदमाशों ने गली में घेरकर किए थे ताबड़तोड़ वार, साइकिल चेन की रिंग से बनवाया था हथियार

सभी फाइल फोटो।

बिलासपुर। तारबाहर क्षेत्र में मई 2023 की आधी रात हैवेंस पार्क होटल के पास युवक पर प्राणघातक हमला करने के मामले में जिला न्यायालय की एट्रोसिटी कोर्ट ने मुख्य आरोपी रितेश निखारे उर्फ मेडी और सिद्धार्थ शर्मा उर्फ छोटू सहित अन्य आरोपियों को दोषी ठहराया है। मेडी को 7 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर फैसला सुनाया। अन्य आरोपियों को भी अलग-अलग धाराओं में सजा दी गई है।


6-7 मई 2023 की दरमियानी रात हुई थी वारदात
घटना 6 और 7 मई 2023 की दरमियानी रात लगभग 1:30 बजे की है। तारबाहर क्षेत्र स्थित हैवेल्स पार्क होटल के सामने पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था।


रिपोर्ट के मुताबिक, मेडी और छोटू अपने साथियों के साथ दो कार और तीन बाइक में सवार होकर 10-15 लोगों के समूह में पहुंचे थे। आरोप है कि सभी ने मिलकर युवक को गली में घेर लिया और धारदार हथियारों, लोहे की रॉड तथा साइकिल की चेन की रिंग से तैयार किए गए हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर मारते रहे। युवक के जमीन पर गिरने के बाद भी वार जारी रहे। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


सीसीटीवी फुटेज बना अहम साक्ष्य
घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हुई थी। फुटेज में बदमाशों को समूह बनाकर हमला करते देखा गया। पुलिस ने जांच के दौरान फुटेज जब्त किया था, जिसे अदालत में साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया गया।


साइकिल चेन की रिंग से बनवाया गया हथियार
हमले के लिए साइकिल की चेन की रिंग को हथियार के रूप में तैयार कराया गया था। धारदार हथियार और लोहे की रॉड भी बरामद की गई थी।
पहले से दर्ज थे कई आपराधिक मामले
मामले के सामने आने के समय यह भी सामने आया था कि:
रितेश निखारे उर्फ मेडी पर 30 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।
सिद्धार्थ शर्मा उर्फ छोटू पर लगभग 10 मामले दर्ज बताए गए थे।
मेडी हाल ही में 6 माह की जिलाबदर की सजा पूरी कर शहर लौटा था।
पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह
पुलिस जांच में पुरानी आपसी रंजिश और क्षेत्रीय वर्चस्व को लेकर विवाद की बात सामने आई थी। बताया गया था कि पहले भी दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन चुकी थी।
हमले की योजना बनाकर आरोपी अलग-अलग वाहनों में पहुंचे थे।
पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी
घायल के बयान, प्रत्यक्षदर्शियों की जानकारी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तारबाहर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था।
प्रारंभिक कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की गई। जब्त हथियार और मेडिकल रिपोर्ट को केस डायरी में शामिल किया गया।
अदालत का फैसला
जिला न्यायालय की एट्रोसिटी कोर्ट में लंबी सुनवाई के बाद अभियोजन पक्ष ने
प्रत्यक्षदर्शियों के बयान
चिकित्सकीय रिपोर्ट
सीसीटीवी फुटेज
जब्त हथियार
को साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।