Latest news

साहिल भाभा बने भाजपा युवा मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर द्वारा संगठन को सशक्त एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से श्री साहिल भाभा को जिला सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में हर्ष का वातावरण है।


श्री साहिल भाभा पूर्व से ही संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं तथा सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। उनके अनुभव और सक्रियता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
अपनी नियुक्ति पर श्री साहिल भाभा ने बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल जी, जिला अध्यक्ष श्री दीपक सिंह ठाकुर जी एवं समस्त संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ करेंगे !

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।