रायपुर, 27 फरवरी 2026। प्रदेश में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत परीक्षा की संभावित तिथियां जारी कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि राज्य सरकार भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं अक्टूबर और नवंबर 2026 में आयोजित होंगी।
संभावित परीक्षा कार्यक्रम
सहायक शिक्षक परीक्षा – 11 अक्टूबर 2026
शिक्षक परीक्षा – 25 अक्टूबर 2026
व्याख्याता परीक्षा – 29 नवंबर 2026
इन तिथियों के घोषित होते ही अभ्यर्थियों ने तैयारी तेज कर दी है। अक्टूबर में दो चरणों में सहायक शिक्षक और शिक्षक की परीक्षा होगी, जबकि व्याख्याता की परीक्षा नवंबर के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री साय ने अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समय का सदुपयोग कर सुनियोजित तैयारी से सफलता प्राप्त की जा सकती है।
प्रदेश में यह भर्ती न केवल रोजगार का अवसर है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी बड़ा कदम माना जा रहा है।



