Latest news

बिलासपुर में चाकूबाजी और छेड़छाड़ पर पुलिस का एक्शन, तीन थानों की कार्रवाई, 4 पर आर्म्स एक्ट, 11 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
5 Min Read

बिलासपुर में कानून व्यवस्था पर पुलिस का सख्त एक्शन

चाकू लहराने, छेड़छाड़ और अशांति फैलाने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

बिलासपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्र में कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिशों पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। अलग-अलग थानों में दर्ज मामलों में आम रास्तों पर धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले आरोपियों, नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले युवक तथा सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सिटी कोतवाली, रतनपुर और सिविल लाइन थाना क्षेत्रों में हुई इन कार्रवाइयों में आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तारियां हुईं, वहीं सरप्राइज चेकिंग के दौरान 11 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।

बिलासपुर। मधुबन रोड पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार
थाना – सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
दिनांक 26.02.2026
मधुबन रोड दयालबंद क्षेत्र में आम रास्ते पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी –
शुभम बैस पिता स्व. महेश बैस, उम्र 26 वर्ष, निवासी मधुबन रोड मुक्तिधाम कृष्ण गौ-शाला के पास, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर।
मुखबिर से मोबाइल पर सूचना मिली कि आरोपी आम रोड पर चाकू लहराकर राहगीरों को भयभीत कर रहा है। सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार को अवगत कराया गया।
निर्देश पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। उसके कब्जे से 01 नग धारदार चाकू जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
थाना – रतनपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
दिनांक 27.02.2026
सामान लेने दुकान गई नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी –
अनुराग जायसवाल पिता राजेन्द्र जायसवाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी सेमरा (चपोरा), थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर।
घटना 14.02.2026 की है। ग्राम मरहीकॉपा, थाना कोटा निवासी पीड़िता अपनी मौसी के घर ग्राम सेमरा आई थी। किराना दुकान से सामान लेकर लौटते समय आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर मांगा। मना करने पर आरोपी ने जबरदस्ती हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी मौके से भाग गया।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। घटना के बाद से आरोपी फरार था। घर लौटने की सूचना पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, सउनि पवन सिंह एवं आरक्षक बिजेन्द्र रात्रे का विशेष योगदान रहा।
उस्लापुर और मिनीमाता नगर में चाकू लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार
थाना – सिविल लाइन, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
दिनांक 27.02.2026
थाना सिविल लाइन क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर चाकू दिखाकर लोगों को भयभीत करने के मामले में दो युवकों पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
यश छाबड़ा पिता परमजीत, उम्र 25 वर्ष, निवासी महामाया पार्क मंगला, थाना सिविल लाइन – उस्लापुर ओवरब्रिज के नीचे लोगों को चाकू दिखाकर भयभीत कर रहा था।
राहुल पुरी गोस्वामी पिता लक्ष्मण पुरी, उम्र 25 वर्ष, निवासी मिनीमाता नगर, थाना सिविल लाइन – साई मंदिर के पास राहगीरों को चाकू लहराकर डराने का आरोप।
दोनों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
सरप्राइज चेकिंग में 11 असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कुदुदण्ड, उस्लापुर और चाटापारा में सरप्राइज चेकिंग के दौरान अशांति फैलाते पाए गए 11 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
कार्रवाई में शामिल नाम –
दीपक सूर्यवंशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी मंगला आजाद चौक
राज सूर्यवंशी, उम्र 24 वर्ष, निवासी आजाद चौक मंगला
राजेश सूर्यवंशी, उम्र 18 वर्ष, निवासी आजाद चौक मंगला
मोह. हसन, उम्र 25 वर्ष, निवासी मसानगंज
सोमेश सारथी, उम्र 26 वर्ष, निवासी ईमलीभाठा, थाना सरकंडा
मोह. कमाल, उम्र 29 वर्ष, निवासी लोफंदी, थाना कोनी
आशिष सोनी, उम्र 18 वर्ष, निवासी उस्लापुर, थाना सकरी
डेनिश भार्गव, उम्र 18 वर्ष, निवासी अटल आवास, थाना सकरी
शिब्बु केंवट, उम्र 20 वर्ष, निवासी उस्लापुर, थाना सकरी
आदित्य लहरे, उम्र 18 वर्ष, निवासी विनोचा कॉलोनी
मुलायम यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी तालापारा
तीनों थानों की इन कार्रवाइयों में कुल चार आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की गई, जबकि 11 व्यक्तियों पर शांति भंग की आशंका में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।