Latest news

बिलासपुर में भाजपा नेता बंधु मौर्य की हत्या की थी साजिश,‘महलक्ष्मी ज्वेलर्स’ लूट कांड का खुलासा: अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

बिलासपुर। शहर के चर्चित महलक्ष्मी ज्वेलर्स लूट कांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5 लाख 33 हजार रुपए नकद, हथियार, कारतूस, धारदार चाकू, 6 मोबाइल और 3 चारपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।


पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह ने प्रॉपर्टी विवाद के चलते भाजपा नेता और पार्षद बंधु मौर्य की हत्या की साजिश रची थी और लूट की कई वारदातों की योजना बनाई थी।
हथियारों के दम पर की थी लूट
17 फरवरी 2026 की रात करीब 9:15 बजे महलक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी दुकान बंद कर सोने-चांदी के आभूषणों से भरे बैग अपनी कार (CG-10 AH-7701) में रखकर घर जा रहे थे। रास्ते में एक मारुति ईको कार ने टक्कर मारी।
जैसे ही वे बाहर निकले, आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पिस्टल की बट और हथौड़ी से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई और कार में रखे लगभग—
2 किलो सोना
200 ग्राम सोने के जेवर
350 ग्राम कच्चा सोना
100 ग्राम फाइन गोल्ड
3.5 लाख रुपए नकद
लूटकर फरार हो गए।


यूपी तक पीछा, मिर्जापुर में धरपकड़
घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, साइबर सेल और लोकल इनपुट के आधार पर आरोपियों का पीछा किया। सूचना मिलने पर उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर जिले के अहिरौरा थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर मुख्य आरोपियों—
विनोद उर्फ बिन्नू प्रजापति
विजय लाम्बा
करीम खान
मोनू उर्फ राहुल उर्फ गुडवा
को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में गिरोह के अन्य साथियों और साजिश का भी खुलासा हुआ।
हत्या की साजिश और असफल प्रयास
जांच में सामने आया कि रजनीश सोनकर और नारद उर्फ सुमित श्रीवास ने दयालबंद निवासी बंधु मौर्य की हत्या के लिए 25 लाख रुपए की सुपारी तय की थी। 18 दिसंबर 2025 को हत्या का प्रयास भी किया गया, लेकिन योजना असफल रही।
इसके अलावा, सदर बाजार लाइन में त्योहार के दौरान एक ज्वेलर्स दुकान में सेंधमारी की योजना भी बनाई गई थी।
गिरफ्तार आरोपी
विनोद उर्फ बिन्नू प्रजापति (अनूपपुर, म.प्र.)
करीम खान (बरेली, उ.प्र.)
विजय लाम्बा (नई दिल्ली)
मोनू उर्फ राहुल (नोएडा)
इरफान अली (सीपत, बिलासपुर)
नारद उर्फ सुमित श्रीवास (सिविल लाइन, बिलासपुर)
राजू सोनकर (सरकंडा, बिलासपुर)
बरामद सामग्री
5,33,000 रुपए नकद
1 देशी कट्टा
1 जिंदा कारतूस
6 धारदार चाकू
6 मोबाइल फोन
1 मारुति ईको कार
1 रेनॉल्ट क्विड कार
1 महिंद्रा स्कॉर्पियो
इन मामलों में अपराध दर्ज
थाना सरकंडा में लूट व मारपीट (अपराध क्रमांक 219/2026)
लखन देवांगन उर्फ निट्टी से लूट (अपराध क्रमांक 1758/2025)
हत्या की साजिश (अपराध क्रमांक 241/2026)
मिर्जापुर (उ.प्र.) में पुलिस पर हमला (अपराध क्रमांक 35/2026, 36/2026)
वरिष्ठ अधिकारियों ने की सराहना
मामले का खुलासा करने वाली टीम की सराहना करते हुए पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
पुलिस के मुताबिक गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था और आगे भी अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।