
13,41,254 मतदाता दर्ज, ड्राफ्ट के बाद 29,031 की शुद्ध बढ़ोतरी; 2028 बीएलओ ने घर-घर पहुंचकर पूरा किया महाअभियान
बिलासपुर। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर जिले में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की चार माह लंबी प्रक्रिया पूरी होने के बाद 21 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। अंतिम सूची में कुल 13,41,254 मतदाता दर्ज किए गए हैं।
ड्राफ्ट प्रकाशन (23 दिसंबर 2025) के बाद से अंतिम सूची तक 29,031 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि (Net Addition) दर्ज हुई है, जो कुल मतदाताओं का 2.16% है।
27 अक्टूबर 2025 से 21 फरवरी 2026 तक चला अभियान
भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार जिले में 27 अक्टूबर 2025 से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रारंभ हुआ।
दावे-आपत्तियां प्राप्ति अवधि: 23.12.2025 से 22.01.2026
निराकरण पूर्ण: 14.02.2026 तक
अंतिम प्रकाशन: 21.02.2026
अंतिम सूची जिले के सभी मतदान केंद्रों एवं निर्धारित स्थलों पर प्रदर्शित की गई है। साथ ही www.bilaspur.gov.in और https://ceochhattisgarh.nic.in पर भी उपलब्ध है।
आंकड़ों में पूरी तस्वीर
🔹 प्रारंभिक और अंतिम स्थिति
27.10.2025 (SIR प्रारंभ के समय): 16,75,770 मतदाता
23.12.2025 (ड्राफ्ट प्रकाशन): 13,12,223 मतदाता
21.02.2026 (अंतिम सूची): 13,41,254 मतदाता
ड्राफ्ट से अंतिम तक शुद्ध वृद्धि: 29,031
2028 बीएलओ की घर-घर दस्तक
2028 बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किए।
13,12,223 मतदाताओं के गणना फॉर्म प्राप्त कर उनका पूर्ण डिजिटलीकरण किया गया।
मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित एवं दो स्थानों पर पंजीकृत मतदाताओं की पहचान की गई।
जिनके फॉर्म वापस नहीं मिले, उनकी पुष्टि हेतु BLO और राजनीतिक दलों के BLAs की बैठकें आयोजित की गईं।
ऐसे मतदाताओं की सूची विधानसभा क्षेत्रवार वेबसाइट पर प्रकाशित की गई।
विधानसभावार अंतिम आंकड़े
25-कोटा1,95,297402568133441,98,64128-तखतपुर2,18,516342671427122,21,22829-बिल्हा2,64,7058860181170492,71,75430-बिलासपुर1,68,0066165138047851,72,79131-बेलतरा1,98,3805365118441812,02,56132-मस्तूरी2,67,319750054069602,74,279कुल13,12,22335,3416,31029,03113,41,254
प्रशासन और भागीदारी
इस व्यापक अभियान में:
06 मतदाता पंजीकरण अधिकारी (EROs)
184 सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारी (AEROs)
2028 बूथ लेवल अधिकारी (BLOs)
3214 बूथ लेवल एजेंट (BLAs)
स्वयंसेवकों, मीडिया, राजनीतिक दलों और नागरिकों का सक्रिय सहयोग रहा।
अंतिम प्रकाशन के अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने सभी नागरिकों और संबंधित पक्षों को सहयोग के लिए बधाई एवं आभार व्यक्त किया।
फोटो अपडेट और पारदर्शिता
SIR के दौरान प्राप्त नवीनतम फोटोग्राफ अंतिम मतदाता सूची में अपडेट किए गए।
मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को अंतिम सूची की दो प्रतियां (एक फोटोयुक्त प्रिंट और एक फोटोरहित सॉफ्ट कॉपी) निशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
प्रक्रिया “मिशन मोड” पर संचालित हुई।
ऐसे जांचें अपना नाम
मतदाता निम्न माध्यमों से अपना नाम देख सकते हैं:
https://ceochhattisgarh.nic.in
https://voters.eci.gov.in
ECINET App
संबंधित BLO के माध्यम से
आवेदन की व्यवस्था
नाम जोड़ने हेतु: फॉर्म-6
नाम विलोपन हेतु: फॉर्म-7
सुधार/स्थानांतरण हेतु: फॉर्म-8
01.01.2026 तक 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा फॉर्म-6 के माध्यम से नाम जुड़वा सकते हैं।
SIR के दौरान आगामी अर्हता तिथि 01.10.2026 के संदर्भ में भी आवेदन प्राप्त किए गए हैं।

