Latest news

सुशासन-संकल्प दिवस: मुख्यमंत्री के 62वें जन्मदिन पर महिला मोर्चा का हवन-पूजन, वृक्षारोपण

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 62वें जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला बिलासपुर शहर ने शनिवार को “सुशासन–संकल्प दिवस” मनाया। कार्यक्रम के तहत महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धार्मिक अनुष्ठान और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े आयोजन कर मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

सुबह महिला मोर्चा की टीम ने बिलासपुर स्थित हरदेव लाला मंदिर में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। इसके बाद विधि-विधान से हवन एवं आरती संपन्न कर प्रदेश के मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान “सुशासन” के संकल्प को दोहराते हुए कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का संकल्प लिया।

इसके उपरांत महिला मोर्चा द्वारा लाल बहादुर शास्त्री शाला मैदान परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पदाधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और इसे मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को जनहित से जोड़ने की पहल बताया। कार्यक्रम में पौधों की देखरेख और हरित अभियान को निरंतर जारी रखने की बात कही गई।

इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा के नेतृत्व में सुशमा सिंह, सुधा गुप्ता, मंगला पाण्डेय, वंदना सिंह, नंदनी क्षत्री, श्रद्धा तिवारी, दीपमाला झा, शैलबाला वर्मा, पुनीता डहरिया, मंजूला सिंह, लता कश्यप, स्मृति देवांगन, सीमा यादव, त्रिवेणी भोई, नंदनी मरावी, पूनम साहू, वंदना तिवारी, कुंतल ताम्रकार, मीना गोस्वामी, लोकेश्वरी राठौर, पूजा खत्री, विभा गौरहा, रूक्मणी सोनी, संध्या सिंह, सुमन यादव, पुनम श्रीवास सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन, विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए आगामी समय में संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज करने की बात कही।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।