Latest news

अर्जुन तिवारी आज पंडरिया विधान सभा के वनांचल क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

रायपुर-पंडरिया / प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि व पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री अर्जुन तिवारी आज बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर को पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल के विभिन्न गाँवों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संवाद करेंगे तथा आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा करेंगे।


श्री तिवारी ग्राम मंगली में कांग्रेस नेता श्री रामखिलावन मरकाम के निवास पर कांग्रेस जनो से सौजन्य मुलाकात करेंगे ,इसके बाद वे मझोली -नवापारा जायेंगे जहाँ आगामी कार्यक्रम के संबंध में बैठक लेंगे।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।