बिलासपुर, रायपुर, जांजगीर चांपा। जांजगीर–चांपा जिले से देर रात दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। ग्राम सुकली में ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने जबर्दस्त टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग बारात से नवागढ़ लौट रहे थे। सुकली के पास अचानक सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और भीतर बैठे पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
मृतकों की पहचान
विश्वनाथ देवागन, 43 वर्ष
राजेंद्र कश्यप, 27 वर्ष
पोमेश्वर जलतारे, 33 वर्ष
भूपेंद्र साहू, 40 वर्ष
कमलनयन साहू, 22 वर्ष
सभी मृतक सड़क पारा शांति नगर, नवागढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
हादसे की खबर से नवागढ़ और आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल छा गया है।



