Mohammed israil
विदेश यात्रा और रोज़ाना मुनाफ़े का झांसा देकर सैकड़ों निवेशकों को लूटा
बिलासपुर | विदेश यात्रा, डिजिटल करेंसी पर रोज़ाना 1% लाभ और निवेश वापसी का झांसा देकर “यो-एक्सचेंज” नामक कथित क्रिप्टो प्लेटफॉर्म ने सैकड़ों निवेशकों से करोड़ों की ठगी कर ली। मलेशिया और दुबई जैसी विदेश यात्राओं का लालच देकर नेटवर्किंग के जरिए लोगों को जोड़ा गया और अब कंपनी के सभी प्रमोटर फरार हो चुके हैं। वेबसाइट बंद हो गई है और मोबाइल नंबर स्विच ऑफ हैं।
ठगी की शुरुआत ऐसे हुई
बिलासपुर प्रेस क्लब में बुधवार को पत्रकार वार्ता में पीड़ित निवेशक मनीराम पटेल ने खुलासा किया कि इस पूरे खेल की शुरुआत सोशल मीडिया से हुई। कोलकाता के तापन नामक युवक के जरिए रांची के शुभम सिंह से संपर्क हुआ।
शुभ ने “यो-एक्सचेंज” प्रोजेक्ट को विश्वसनीय और डिसेंट्रलाइज्ड बताते हुए दावा किया कि इसका ऑडिट अंतरराष्ट्रीय ब्लॉकचेन ऑडिटर कंपनी हैकन (Hacken) ने किया है, जिसने बायनेंस जैसी बड़ी कंपनियों का भी ऑडिट किया है।
निवेशकों को कैसे फंसाया गया

- USDT करेंसी में निवेश पर रोज़ाना 1% का लाभ।
- 1500 डॉलर निवेश पर मलेशिया यात्रा का वादा।
- लगातार ज़ूम मीटिंग्स और शहरों में प्रोजेक्ट मीटिंग्स।
- 1 अगस्त 2025 को मलेशिया में भव्य कार्यक्रम – 1100 लोगों की मौजूदगी।
- इसके बाद दुबई और थाईलैंड यात्रा के नए ऑफर पेश किए गए।
अचानक कैसे टूटा सपना
कार्यक्रमों के बाद निवेशकों की संख्या तेजी से बढ़ी, लेकिन कुछ ही हफ्तों बाद कंपनी ने सॉफ्टवेयर हैक और तकनीकी खराबी का हवाला देकर भुगतान बंद कर दिया। वेबसाइट बंद कर दी गई और सभी प्रमोटरों ने फोन बंद कर दिए।
एफआईआर दर्ज
- शिकायतकर्ता : मनीराम पटेल
- थाना : तारबाहर
- निर्देश : एसएसपी राजनेश सिंह
- आरोपी :
- जफर इमाम (रांची)
- गंगाधर कुमार
- दिलेश्वर मुंडा
- शादाब अंसारी
- आकाश कुमार
- शुभ सिंह
- धाराएं : 318 (4), 3(5) के तहत अपराध दर्ज
कंपनी का दावा बनाम हकीकत
कंपनी का दावा असली स्थिति प्रतिदिन 1% लाभ भुगतान कुछ ही हफ्तों में बंद हैकन से ऑडिट ऑडिट का कोई ठोस सबूत नहीं विदेश यात्रा सिर्फ लालच और भ्रम फैलाया सुरक्षित प्लेटफॉर्म वेबसाइट बंद, प्रमोटर फरार
प्रमुख प्रभावित क्षेत्र
- बिलासपुर
- रायपुर
- कोरबा
- भिलाई
- चंडीगढ़
निवेशकों की मांग
- ठगों की जल्द गिरफ्तारी
- निवेशकों को न्याय दिलाना
- भविष्य में ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी



