Latest news

UK का फर्जी पुलिस अफसर बनकर प्रेमजाल में फंसाया… युवती से ठगे 9.50 लाख, पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

Mohammed israil

Contents

बिलासपुर। ऑनलाइन और मोबाइल के जरिए होने वाली ठगी के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। ताजा मामला चिंगराजपारा का है, जहां गिफ्ट शॉप संचालित करने वाली युवती को एक अजनबी ने प्रेमजाल में फंसाकर 9.50 लाख रुपए की ठगी कर ली।

युवती के मोबाइल पर आए एक अज्ञात नंबर से शख्स ने खुद को यूके पुलिस अधिकारी बताया। धीरे-धीरे बातचीत का सिलसिला बढ़ा और आरोपी ने युवती से शादी कर अपने साथ यूके ले जाने की बात कही। विश्वास में आई युवती ने हामी भर दी।

इसके बाद ठग ने युवती को बताया कि वह इंडिया आ चुका है और एयरपोर्ट में दस्तावेजों की कमी के कारण पकड़ा गया है। बचने के लिए उसने तत्काल पैसों की मांग की। भरोसे में आकर युवती ने अलग-अलग खातों में ट्रांजेक्शन कर आरोपी को कुल 9.50 लाख रुपए भेज दिए। बाद में आरोपी ने मोबाइल बंद कर लिया। ठगी का अहसास होने पर युवती ने रविवार को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है और बैंक खातों की डिटेल खंगालने में जुटी है।

1

ठगी के बदलते हथकंडे

  • प्रेम जाल में फंसाकर रुपए ऐंठना।
  • एयरपोर्ट, कस्टम और विदेश से गिफ्ट आने का झांसा।
  • फर्जी नौकरी दिलाने का लालच।
  • बैंक व OTP से जुड़ी धोखाधड़ी।
  • सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी।

2

पुलिस की कार्रवाई

  • पीड़िता की शिकायत पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज।
  • आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए बैंक खातों की जांच।
  • मोबाइल नंबर और कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
  • साइबर सेल की टीम जांच में जुटी।

3

जागरूकता ही बचाव है

  • अनजान नंबर और विदेश से आए कॉल पर विश्वास न करें।
  • एयरपोर्ट, कस्टम या पुलिस के नाम पर मांगी गई रकम धोखाधड़ी का हिस्सा हो सकती है।
  • किसी भी परिस्थिति में व्यक्तिगत बैंक जानकारी साझा न करें।
  • संदिग्ध कॉल या मैसेज की तुरंत पुलिस/साइबर सेल को सूचना दें।
  • रुपए भेजने से पहले परिवार और पुलिस से परामर्श अवश्य लें।

4

झूठ का जाल

  • खुद को यूके पुलिस में पदस्थ अधिकारी बताना।
  • शादी कर यूके ले जाने का झांसा।
  • एयरपोर्ट पर पकड़े जाने का नाटक।
  • दस्तावेज़ों की कमी का बहाना बनाकर पैसों की मांग।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।