Latest news

देश भर के व्यापारिक संगठनों की नागपुर में राष्ट्रीय बैठक सम्पन्न,छत्तीसगढ़ के व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल हुआ शामिल

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read

Mohammed israil

बिलासपुर, रायपुर।देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन व व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार ) के सदस्य अमर पारवानी उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी प्रांतीय उपाध्यक्ष राजू सलूजा कैट बिलासपुर के अध्यक्ष किशोर पंजवानी महामंत्री हीरानन्द जयसिंह कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधि मंडल बैठक नागपुर में आयोजित दो दिवसीय बैठक में देश भर के व्यापारियों की राष्ट्रीय बैठक में हुआ शामिल। इस महत्वपूर्ण बैठक में देशभर के शीर्ष व्यापारी नेता शामिल हुए और स्वदेशी अभियान, जीएसटी में हुए ऐतिहासिक बदलाव, वोकल फॉर लोकल तथा व्यापारियों से जुड़े अन्य अहम मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ ।

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.सी. भरतिया ने कहा कि भारत के छोटे व्यापारी ही असली राष्ट्रनिर्माता हैं, जो देश के हर कोने तक वस्तुएँ पहुँचाते हैं। आत्मनिर्भर भारत का वास्तविक स्वरूप तभी साकार होगा जब वर्ष 2047 तक भारत पूरी तरह स्वदेशी को अपनाएगा। हमें अपने व्यापार तंत्र को मजबूत करने के लिए ‘स्वदेशी अपनाओ, भारत बनाओ’ के मंत्र को संकल्पपूर्वक आगे बढ़ाना होगा।

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि छोटे व्यापारियों को सशक्त किया जाए और तकनीक को स्वदेशी प्रथाओं के साथ जोड़ा जाए, ताकि भारतीय व्यापारी आत्मविश्वास के साथ वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ सकें। साथ ही डिजिटल युग में साइबर इंश्योरेंस अब वैकल्पिक नहीं बल्कि व्यापार समुदाय के लिए एक अनिवार्य सुरक्षा कवच है। यह न केवल डाटा रिकवरी, दायित्व और प्रतिष्ठा की सुरक्षा प्रदान करेगा बल्कि व्यवसाय की निरंतरता और ग्राहक विश्वास को भी सुनिश्चित करेगा।”
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार के चेयरमैन श्री सुनील सिंघी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की असली ताकत हमारे स्वदेशी उद्योग और व्यापारी हैं। अगर हम सभी मिलकर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देंगे तो न केवल देश की ळक्च् मजबूत होगी, बल्कि लाखों युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।“

स्वदेशी जागरण मंच के श्री सतीश कुमार ने कहा कि आज हमें उपभोक्ताओं की सोच बदलनी होगीकृस्वदेशी खरीदना ही राष्ट्र सेवा है। हर व्यापारी को अपने स्टोर पर स्वदेशी उत्पादों को प्रमुख स्थान देना चाहिए।“

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू सलूजा कैट बिलासपुर के अध्यक्ष किशोर पंजवानी महामंत्री हीरानन्द जयसिंह कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने सयुक्त बयान में बताया कि बैठक में देश की आर्थिक परिस्थितियों, डिजिटल इंडिया में व्यापार की भूमिका, जीएसटी से जुड़े सुधार तथा छोटे व्यापारियों को सशक्त बनाने की रणनीतियों पर भी चर्चा हुई। इस आयोजन को व्यापारी जगत के भविष्य के लिए एक मील का पत्थर माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ से कैट का प्रतिनिधि मंडल नागपुर की राष्ट्रीय बैठक में अमर पारवानी जी के नेतृत्व में शामिल हुआ :- जितेंद्र गांधी राजू सलूजा किशोर पंजवानी हीरानन्द जयसिंह आशीष अग्रवाल सुरेन्द्र अजमानी अभिषेक त्रिपाठी निहारिका त्रिपाठी नेहा दीप्त शामिल हुए

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।