Latest news

दुर्ग के सरकारी स्कूल में तंत्र-मंत्र का खौफ: प्रिंसिपल ऑफिस के सामने कोयल की बलि, खून-सना नींबू-सिंदूर देख दहशत

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

छात्र-शिक्षक आतंकित, बैगा से करानी पड़ी पूजा—CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस


✍️ mohammed israil

बिलासपुर ,रायपुर।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सरकारी स्कूल में शुक्रवार सुबह तंत्र-मंत्र की खौफनाक करतूत सामने आई। बोरसी थाना क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जब स्कूल खुला तो प्रबंधन और छात्र-छात्राओं ने जो दृश्य देखा, उससे सभी दंग रह गए।

प्रिंसिपल ऑफिस के ठीक सामने खून से सनी कोयल, नींबू और सिंदूर पड़ा हुआ था। यह नजारा देखकर बच्चों और स्टाफ में दहशत फैल गई। मामला तुरंत पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने की कार्रवाई शुरू की। हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस कृत्य के पीछे किसका हाथ है और मकसद क्या था।

दहशत इतनी थी कि शिक्षकों ने अंधविश्वास को दूर करने के लिए बैगा को बुलाकर पूजा कराई। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश्वरी चन्द्राकर ने कहा कि—
“सुबह-सुबह शरारती तत्वों ने यह घटना अंजाम दी है। यह सब अंधविश्वास फैलाने की कोशिश है।”


🚨 स्कूल में तंत्र-मंत्र का दृश्य

  • प्रिंसिपल ऑफिस के सामने खून से सनी कोयल की बलि
  • नींबू और सिंदूर बिखरा हुआ
  • छात्र-छात्राओं और स्टाफ में भय और दहशत
  • शरारती तत्वों पर शक, पुलिस जांच जारी

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।