Latest news

आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई: 36 बोतल हरियाणा प्रांत की शराब समेत 55.32 लीटर मदिरा जप्त, 4 आरोपी जेल दाखिल

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

Mohammed israil

कलेक्टर के निर्देश पर जिलेभर में आबकारी विभाग की सख्ती, शराब तस्करों और कोचियों पर कसा शिकंजा


बिलासपुर, 5 सितंबर 2025।
कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश और सहायक आयुक्त आबकारी के मार्गदर्शन में इस हफ्ते जिला आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अब तक कुल 55.32 लीटर शराब जब्त की गई है और चार आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।


🟦 जयरामनगर में बड़ी जब्ती

आबकारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला और वेद प्रकाश नेताम ने जयरामनगर मार्ग पर चेकिंग के दौरान दो तस्करों को दबोचा।

  • आरोपियों के नाम – विक्रम पटेल (खेसरा, अकलतरा) और उमाशंकर खांडे (नगोई, तखतपुर)।
  • बरामदगी – 36 बोतल ब्लेंडर प्राइड (हरियाणा प्रांत निर्मित)
  • कार्रवाई – धारा 34(2), 36, 59(क) के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया।

🟦 कोटा क्षेत्र से 15 लीटर महुआ शराब बरामद

कोटा क्षेत्र में आबकारी विभाग लगातार अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चला रहा है।

  • प्रभारी अधिकारी दिनेश ध्रुव ने आमागोहन बेलगहना क्षेत्र में दबिश दी।
  • आरोपी उमेश कुमार के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब जब्त कर जेल दाखिल किया गया।

🟦 मोपका से 74 नग देशी शराब जप्त

मस्तूरी वृत्त प्रभारी ऐश्वर्या मिंज भी लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

  • दिनांक 2 सितंबर को मोपका क्षेत्र से आरोपी धरमलाल साहू को गिरफ्तार किया गया।
  • उसके कब्जे से 74 नग देशी मदिरा प्लेन बरामद हुई।
  • आरोपी पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

🟦 एक नजर में कार्रवाई

  • कुल जब्त शराब – 55.32 लीटर
  • हरियाणा प्रांत की शराब – 36 बोतल ब्लेंडर प्राइड
  • देशी व कच्ची शराब – 15 लीटर महुआ + 74 नग देशी प्लेन
  • गिरफ्तार आरोपी – 4 तस्कर

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।