Latest news

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के दो पदाधिकारियों की बर्खास्तगी के विरोध मे 735 कर्मचारियों ने सौंपा सामूहिक इस्तीफ़ा

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
6 Min Read

Mohammed israil

सी.एम.एच.ओ. कार्यालय का हुआ घेराव, पदाधिकारियों ने कहा- प्रदर्शन जारी रहेगा

शासकीय अस्पतालो मे सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित

*राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों का हड़ताल अठारहवें दिन भी जारी रहा,
बिलासपुर। गुरुवार को ज़िलें के ७३५ कर्मचारियों के द्वारा कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बिलासपुर के कार्यालय का घेराव किया गया, यह घेराव प्रांत स्तरीय २ पदाधिकारियों के बर्खास्तगी का आदेश जारी करने के विरोध मे किया गया।

ज्ञात हो कि बिलासपुर एन एच एम मे कार्यरत श्री श्याम मोहन दुबे, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष- एन.एच.एम. संघ और श्री प्रफुल्ल पाल, प्रदेश अध्यक्ष- समुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ की बर्खास्तगी का आदेश बुधवार को जारी किया गया था, जिसके विरोध मे सभी कर्मचारियों द्वारा एकजुट होकर यह घेराव किया गया, साथ हि सभी कर्मचारियों के द्वारा हस्ताक्षर किया हुआ सामूहिक त्यागपत्र मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी- डा. शुभा गढ़ेवाल को सौंपा गया।

गुरुवार को पहले कर्मचारियों के द्वारा कोन्हेर उद्यान, नेहरू चौक मे रोज की तरह सभा कर शासन की उदासीनता का विरोध किया गया और सी एम एच ओ कार्यालय का घेराव करने की योजना बनाई गयी। प्रशासन से अनुमति मिलने के उपरांत कर्मचारियों ने कोन्हेर उद्यान से सी एम एच ओ कार्यालय, सरकंडा तक बाइक रैली निकाली। पुलिस प्रशासन सी एम एच ओ ऑफिस पर तैनात थी। ऑफिस का गेट बंद कर दिया गया था, सभी कर्मचारियों ने गेट के बाहर जम कर नारे बाजी की। नियमितीकरण, ग्रेड पे के नारे लगाए गये। जिस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. शुभा गढ़ेवाल ने गेट के बाहर आकर कर्मचारियों का त्याग पत्र लिया।

कार्यकारी प्रांताध्यक्ष ने बताया कि कर्मचारी चुप नही बैठेंगे, और नियमितीकरण तक विरोध् प्रदर्शन जारी रहेगा।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों के लगातार हड़ताल के चलते जिला अस्पताल, सभी पी एच सी , सी एच सी , हेल्थ सब सेंटर मेंटल हॉस्पिटल, कार्यालय मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के कार्य ठप्प पड़ गये हैँ

स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारी विगत १८ अगस्त से हड़ताल पर हैँ, जिससे ज़िलें के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों मे स्वास्थ्य सुविधा बाधित हो रही है, जिले के समस्त स्वास्थ्य केंद्र जिला चिकित्सालय,CIMS चिकित्सालय, 05 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 44 प्राथमिक स्वास्थ्य केदो में संविदा में कार्यरत चिकित्सा अधिकारी, जिला सलाहकार, जिला डेटा प्रबंधक, जिला डेटा सहायक,जिला अकाउंट मैनेजर, जिला अकाउंट सहायक, जिला चिकित्सालय के अंतर्गत NCD,DEIC,SNCU,NRC,TB,RMNCH, Blindness, Tobacco Program,HDU, स्टाफ, सी एच ओ, ए.एन. एम. , सेकेंड ए. एन. एम.,नर्स,डेंटिस्ट,फिजियोथेरेपिस्ट, कंप्यूटर ऑपरेटर,के समस्त संविदा स्टाफ, मानसिक चिकित्सालय के मनो चिकित्सक, काउंसलर, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, सचिवीय सहायक,वार्ड अटेंडेंट समस्त संविदा स्टाफ,समस्त विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, विकास खंड अकाउंट मेनेजर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, स्टाफ नर्स, ए एन एम, लैब तकनीशियन, फार्मासिस्ट, अकाउंटेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सेक्रेटरियल असिस्टेंट, एड्स विभाग के समस्त कर्मचारी, NCD, TB के समस्त कर्मचारी,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के समस्त स्टाफ एवं अन्य चिकित्सकीय स्टाफ के साथ-साथ कार्यालय के स्टाफ हड़ताल में होने के कारण अधिकन्श् स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रही, जिसमे- समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों- मलेरिया, टी बी, टीका करण, महामारी आदि की दैनिक रिपोर्टिंग, जन्म मृत्यु पंजीयन, जन्म प्रमाण पत्र, महतारी प्रसव,अस्पतालों मे ओ पी डी सेवा, शल्य क्रिया, आपातकालीन सेवाएं मुख्य रूप से बाधित हो रहा है, एवं सीएचओ एवं anm के हड़ताल में जाने से ग्रामीण क्षेत्र के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर ( उप स्वास्थ केंद्र) पूर्ण रूप से बंद पाए गए, वर्तमान बरसात के मौसम मे सर्दी, खांसी, बुखार एवं उलटी दस्त के मरीजो की भीड़ रहती है। हड़ताल के चलते इन्हे ना तो समय पर उपचार मिल पा रहा है, और ना हि इनकी रिपोर्टिंग नही हो पा रही है, जिसके कारण आम जनता को बहुत परेशानी हो रही है। लोगों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है.

कार्यकारी प्रांताध्यक्ष श्याम मोहन दुबे द्वारा बताया गया अगर सरकार नींद से नहीं जागी तो नियमिति करण तक हड़ताल जारी रहेगा।

आज के हड़ताल मे जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार यादव, उपाध्यक्ष जीवन महंत, सचिव प्रमोद पटेल, संजय सिंह , सतीश चौहान , सोहन कुंभकार, यशपाल नेताम , सचिन कुमार , दीपक यादव , भरत लाल सेन , बी. रमेश जी , कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल महामंत्री ऋतु राज शर्मा, सहकोषाध्य रोशन साहू, रोहित श्रीवास ऋषिकेश गुप्ता भरत लाल सेन, विश्वामित्र सिंगरौल, डॉ अभिषेक बीबे, नीरज शुक्ला, रोशन साहू, प्रमोद पटेल डॉ नवनीत कौशिक, डा पंकज परते, ताहिर शेख, डा अनुपम नाहर, सुदर्शन साहू, दीपक सिंह, अश्वन देवांगन सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

  • महिला विंग से अध्यक्ष अजीता पांडेय, उपाध्यक्ष, डॉ सिंड्रेला पाल, सरोजनी करियारे, मंजुला यादव, सुमन शर्मा, कुसुम सिंह, मित्राणी चौधरी, रूपवती मरावी, प्रभा पटेल तखतपुर, नीता गौतम तखतपुर, पूजा यादव, कुमुदनी सिंग, ममता ध्रुव, नम्रता धुर्वे तखतपुर,,अंजली वर्मा सिम्स , इंदु साहू जिला अस्पताल, रिंकी सोनवानी, प्रियंका भगत
    सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।