Latest news

तीज त्यौहार पर पुलिस की पैनी नज़र : शहर में सुरक्षा के लिए विशेष बाइक पेट्रोलिंग दल तैनात

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

Mohammed israil


बिलासपुर।तीज पर्व के दौरान शहरवासियों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बिलासपुर पुलिस ने विशेष बाइक पेट्रोलिंग दल तैनात किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह (IPS) के निर्देश पर बनी इस व्यवस्था का मकसद अपराधों पर अंकुश लगाना और भीड़भाड़ वाले इलाकों में निर्भीक माहौल कायम रखना है।


त्योहार पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

🔹 प्रत्येक सीएसपी (कोतवाली, सिविल लाइन, सरकण्डा) के अधीन 4-4 मोटरसाइकिल दल
🔹 हर दल में 8-8 पुलिस जवान रहेंगे तैनात
🔹 थाना प्रभारी और अतिरिक्त निरीक्षक स्तर के अधिकारी भी शामिल
🔹 अपराध रोकथाम, छेड़छाड़, लूटपाट व मारपीट पर विशेष निगरानी


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश

👉 त्यौहार के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्र, बाज़ार, दुकानों, मेला-स्थलों और विवादित इलाकों में सतत गश्त की जाएगी।
👉 संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की जांच अनिवार्य रूप से की जाएगी।
👉 यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर विशेष बल रहेगा।


जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी

➡️ एएसपी शहर – राजेंद्र जायसवाल
➡️ सीएसपी – निमितेश सिंह
➡️ रक्षित निरीक्षक – भूपेंद्र गुप्ता
➡️ निरीक्षक – विवेक पांडेय, राजेश मिश्रा, रविन्द्र अनंत, रवि शंकर तिवारी
सहित अन्य पुलिस अधिकारी और जवान


पुलिस की अपील

“शहरवासी त्योहार शांति और सुरक्षित माहौल में मनाएं, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।”

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।