Mohammed israil
कोतवाली पुलिस ने मधुबन अटल आवास से दबिश देकर पकड़ा, हथियार भी जप्त
बिलासपुर। शहर में नशे की लत में धुत एक युवक ने शराब पीने के लिए पैसा न देने पर 65 वर्षीय बुजुर्ग पर धारदार टीना के टुकड़े से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त हथियार भी जप्त कर लिया गया है।
घटना का विवरण
मामला 20 अगस्त का है। प्रार्थी रमेश गोरख (65 वर्ष), निवासी मांडवा बस्ती, जगमल चौक ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी किशन यादव उर्फ किर्तन (35 वर्ष), निवासी मधुबन अटल आवास शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। मना करने पर आरोपी ने बुजुर्ग को गालियां दीं और पर्स में रखे नुकीले टीने से हमला कर दिया।
पुलिस की कार्रवाई
शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली ने आरोपी के खिलाफ अप.क्र. 434/25 धारा 119(1), 296, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।
- पुलिस ने आरोपी को उसके सकुनत मधुबन अटल आवास से हिरासत में लिया।
- पूछताछ में उसने अपराध करना कबूल किया।
- घटना में प्रयुक्त धारदार टीना जप्त कर ली गई।
- आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
आरोपी की पहचान
- नाम : किशन यादव उर्फ किर्तन
- पिता : कमल यादव
- उम्र : 35 वर्ष
- पता : मधुबन अटल आवास, मकान नं. K/1
पीड़ित
- नाम : रमेश गोरख
- उम्र : 65 वर्ष
- पता : जगमल चौक, सीताराम मंदिर के पीछे, मांडवा बस्ती
जब्त सामान
- धारदार टीना का टुकड़ा
धाराएं
- धारा 119(1), 296, 115(2), 351(2) बीएनएस



