Latest news

चाकू मारने वाले आरोपियों को कराया नशा, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

Mohammed israil


🚨 बिलासपुर पुलिस की सख्ती : अब नशे की दुष्प्रेरणा देने वाले भी होंगे अपराधी

बिलासपुर।
अपराध की जड़ पर प्रहार करते हुए बिलासपुर पुलिस ने अब यह साफ कर दिया है कि नशे का सामान उपलब्ध कराने वाले और युवाओं को अपराध की ओर धकेलने वाले लोग भी अपराधी माने जाएंगे। केवल प्रत्यक्ष वारदात करने वाले ही नहीं, बल्कि नशे की लत लगाकर युवाओं को गलत रास्ते पर ले जाने वाले तत्व भी कानून के शिकंजे में आएंगे और जेल की सलाखों के पीछे होंगे।

पुलिस के अनुसार ऐसे लोग पहले युवाओं को नशे का आदी बनाते हैं, फिर उनसे मोटी रकम वसूलते हैं। जब वे भुगतान करने में असमर्थ हो जाते हैं, तो उन्हें चोरी, लूट और गंभीर आपराधिक वारदातों के लिए मजबूर किया जाता है। यही दुष्प्रेरणा समाज में अपराध की बड़ी वजह बनती है।


तारबाहर पुलिस की कार्रवाई

  • बंगालीपरा, सरकंडा निवासी राहुल गिरफ्तार
  • युवाओं को नशे का सामान उपलब्ध कराता था
  • भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 49 के तहत दुष्प्रेरणा का आरोपी बनाया गया
  • नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए पूछताछ जारी

🔪 चाकूबाजी प्रकरण से खुला राज़

दिनांक 25 अगस्त की रात तितली चौक मार्ग पर नशे की हालत में तीन युवकों ने विवाद के दौरान चाकू से हमला कर शहडोल निवासी समीर यादव को घायल कर दिया था। पुलिस ने इस वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। विवेचना के दौरान ही सामने आया कि युवकों को नशे की लत और दुष्प्रेरणा देने वाला असली सूत्रधार राहुल है, जिस पर अब कार्रवाई की गई है।


पुलिस का कड़ा संदेश

  • नशे का सामान उपलब्ध कराने वाले भी अपराध में समान रूप से जिम्मेदार
  • युवाओं को दुष्प्रेरित करने वाले कानून की गिरफ्त से नहीं बच पाएंगे
  • समाज में अपराध की जड़ों पर कड़ा प्रहार जारी रहेगा

पुलिस का संदेश

👉 इस कार्रवाई से बिलासपुर पुलिस ने साफ कर दिया है कि नशे के खिलाफ अब केवल सप्लाई और सेवन ही नहीं, बल्कि दुष्प्रेरणा की भूमिका निभाने वालों पर भी शिकंजा कसना शुरू हो गया है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।