Latest news

शिवटिकारी में शिवनाथ नदी किनारे मिला अज्ञात  महिला का शव, हाथों में टैटू बने — पहचान तलाश रही पुलिस

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

Mohammed israil


बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम शिवटीकारी में रविवार को शिवनाथ नदी किनारे एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। महिला की उम्र लगभग 20 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


हाथों के टैटू बने पहचान का सुराग

पुलिस ने बताया कि मृतका के दाहिने हाथ पर त्रिशूल में ‘महादेव’ लिखा टैटू बना है, वहीं बाएँ हाथ पर ग्राफिक स्टाइल में अंग्रेजी अक्षरों का टैटू बना हुआ है। संभावना है कि इन्हीं टैटू के आधार पर उसकी पहचान सामने आ सकेगी।


पुलिस ने की जनसहयोग की अपील

थाना प्रभारी पचपेड़ी ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस प्रकार की महिला के लापता होने की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। जानकारी मिलने पर परिजनों की तलाश और आगे की जांच में मदद मिल सकेगी।

सूचना देने के लिए पुलिस ने दो नंबर जारी किए हैं —

  • थाना प्रभारी पचपेड़ी : 94791-93043
  • कंट्रोल रूम बिलासपुर : 94791-93099

जांच जारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल शव की पहचान और घटनास्थल के आसपास के हालात पर जांच जारी है।


खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।