Latest news

67 साल के प्रेमी ने 30 साल की प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

Mohammed israil


धमतरी में दिल दहला देने वाली वारदात — चरित्र शंका में बुजुर्ग ने प्रेमिका पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दी हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

धमतरी। जिले के मगरलोड थाना अंतर्गत बड़ी करेली चौकी के हस्दा गांव में प्रेम संबंध से जुड़ा एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां 67 वर्षीय बुजुर्ग प्रेमी ने अपनी 30 साल की प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


शनिवार को वारदात, रविवार को खुलासा

घटना 23 अगस्त की है। हस्दा गांव में रहने वाले जगन्नाथ जांगड़े (67 वर्ष) का 30 वर्षीय महिला पुष्पा से प्रेम संबंध था। शनिवार को दोनों के बीच विवाद हुआ। चरित्र शंका के चलते बुजुर्ग ने अपनी प्रेमिका पुष्पा पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

रविवार को कुरूद एसडीओपी रागिनी मिश्रा ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस करेली बड़ी चौकी पहुंची और आरोपी को मौके से ही हिरासत में ले लिया।


आरोपी जेल भेजा गया

पुलिस ने आरोपी जगन्नाथ जांगड़े को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 103, 115 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।


हत्या का कारण: चरित्र शंका

  • बुजुर्ग प्रेमी को शक था कि महिला का संबंध किसी और से है।
  • इसी शक ने खूनी अंजाम ले लिया।

गांव में दहशत का माहौल

  • महिला की हत्या से हस्दा गांव में सनसनी फैल गई।
  • लोग बुजुर्ग की इस हरकत से स्तब्ध हैं।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।