Latest news

रामसेतु पुल पर युवती ने लगाई छलांग की कोशिश, राहगीरों और पुलिस की सूझबूझ से बची जान

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

Mohammed israil


बिलासपुर। शनिवार की देर रात बिलासपुर के रामसेतु पुल पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती ने अरपा नदी में छलांग लगाने की कोशिश की। पुल पर खड़ी युवती की हरकत देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती देर तक पुल पर टहलती रही और अचानक नीचे कूदने का प्रयास किया।

इसी दौरान राहगीरों ने तुरंत डायल-112 और सरकंडा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

फिलहाल पुलिस ने युवती की काउंसलिंग शुरू कर दी है ताकि वह दोबारा ऐसा कदम न उठाए।


एसएसपी का बयान

एसएसपी रनेश सिंह ने कहा—
“राहगीरों और पुलिस टीम की सूझबूझ से युवती की जान बच गई। सभी ने जिस तत्परता से मदद की, उसकी जितनी सराहना की जाए कम है। युवती की मानसिक स्थिति को देखते हुए काउंसलिंग कराई जा रही है।”


खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।