Latest news

अवैध प्लाटिंग पर फिर चला निगम का बुलडोज़र,तिफरा घुरू में कार्रवाई 

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

चार अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई,रोड,नाला,बाउंड्रीवाल और निर्माणाधीन मकान को तोड़ा गया 

बिलासपुर- नगर निगम ने एक बार फिर अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई किया है। शहर के तिफरा,घुरू में बिना अनुमति,ले आउट,डायवर्सन के जमीन को टुकड़ो में बेच रहे चार प्रोजेक्ट पर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के तहत इन अवैध प्लाटिंग में बनाए गए सड़क,नाली और बाऊण्ड्रीवाल को जमींदोज कर दिया गया है इसके अलावा निर्माणाधीन अवैध मकान को भी तोड़ा गया है।

      तिफरा में खसरा क्रमांक 142 एवं उसके अन्य भाग में लगभग 2.5 एकड़ में लक्ष्मीनाथ साहू द्वारा अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। इसी तरह घुरू में खसरा क्रमांक 607/5  दीपक कुमार कौशिक, खसरा क्रमांक 592/166  लव कुमार,कुश कुमार और खसरा क्रमांक 607/41 में जयप्रकाश द्वारा अवैध प्लाटिंग की जा रही थी,जिस पर निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर निगम ने कार्रवाई किया। आज की कार्रवाई में भवन अधिकारी अनुपम तिवारी,जोन कमिश्नर भूपेंद्र उपाध्याय,सब इंजीनियर जुगल सिंह, हितेश मककड़, राघवेद्रसिंह, रवि नवरंगे समेत राजस्व विभाग का अमला एवं अतिक्रमण की टीम शामिल रही।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।