Latest news

दादी अम्मा दरगाह में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, जियारतमंदों में दिखा आजादी का जज़्बा, आन बान और शान के साथ लहराया तिरंगा

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)।
सूफी संत हजरत सैयद इंसान अली बाबा की वालिदा मां दादी अम्मा की दरगाह, लुतरा शरीफ खमरिया में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। दरगाह परिसर को तिरंगे रंग की झालरों, फूलों और रोशनी से सजाया गया, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य देवेश शर्मा , खमरिया सरपंच प्रतिनिधि शैलेंद्र खांडेकर उपस्थित रहे। साथ ही लुतरा शरीफ दरगाह के प्रमुख खादिम उस्मान खान, दादी अम्मा साहिब दरगाह के प्रमुख मोहम्मद फिरोज खान, असद खान, जौहर अली सहित बड़ी संख्या में जियारतमंद और ग्रामीण मौजूद थे। ध्वजारोहण के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा और उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
दरगाह परिसर में आजादी के जश्न को लेकर विशेष इंतज़ाम किए गए थे। सजावट और साफ-सफाई के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त रखी गई। इस अवसर पर जियारतमंदों ने देश की तरक्की, भाईचारे और अमन-चैन के लिए दुआ मांगी। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल धार्मिक एकता का संदेश मिलता है बल्कि नई पीढ़ी को भी देशभक्ति और एकजुटता का महत्व समझ में आता है।

यह भी रहे मौजूद

महवीर कश्यप, अजीज हुसैन, अज़रुद्दीन, सैय्यद जौहर अली, शदाब खान, इरफ़ान खान, मोहसिन खान, मोईन खान, संतोष साहू पोलू ,हैदर खान, बरकत अली, नकुल सिह नजरुद्दीन, राम प्रसाद लक्समण ,नजर खान, इंजी खान।


क्या है दरगाह का महत्व
स्थान: खमरिया, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
आस्था का केंद्र: सूफी संत हजरत सैयद इंसान अली बाबा की वालिदा मां दादी अम्मा की दरगाह
संदेश: अमन, भाईचारा और देशभक्ति की मिसाल
आकर्षण: तिरंगे रंग से सजी सजावट, फूलों की महक और दरगाह में गूंजते देशभक्ति गीत

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।