Latest news

लहू की प्यास…छत्तीसगढ़ में रिश्तों का कत्ल — 4 अलग-अलग हत्याकांडों ने दहला दिया प्रदेश, खून से सनी चार कहानियां

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read

Mohammed israil

रायपुर/कोरबा/भिलाई/अंबिकापुर — बीते कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ चार दिल दहला देने वाले हत्याकांडों का गवाह बना, जहां खून के रिश्ते ही मौत के सौदागर बन गए। कभी चरित्र पर आरोप का विवाद, कभी पैसों की मांग, तो कभी मोबाइल देखने से मना करने पर—इन कारणों ने पिता, भाई, बहन और मां-बेटी की जिंदगी खत्म कर दी। हर वारदात में एक ही चीज कॉमन थी — अपनों के हाथों अपनों की जान गई, और पीछे रह गईं दर्दनाक कहानियां।


केस 1 — करतला: पिता पर चरित्र आरोप का विवाद, बेटे ने फावड़े से कर दी हत्या

कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय बेटे ने आवेश में आकर अपने पिता धनीराम यादव की फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी।
थाना प्रभारी के.के. वर्मा ने बताया कि मृतक अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर लंबे समय से आरोप लगाता था, जिससे घर में कलह बनी रहती थी। शनिवार को भी इसी मुद्दे पर विवाद बढ़ा, पिता ने खाना फेंक दिया और फावड़ा लेकर बेटे पर हमला करने दौड़ा। नाराज बेटे ने फावड़ा छीनकर वार कर दिए, जिससे पिता की मौके पर मौत हो गई।
करीब चार घंटे बाद घटना की सूचना पुलिस को मिली। किशोर को कस्टडी में लेकर मर्ग व हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पड़ोसियों के अनुसार, परिवार में रोज झगड़ा होता था और तनाव लंबे समय से चल रहा था।


केस 2 — भिलाई: पैसों को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई की जान ली

पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के डबरा पारा में छोटे भाई शरद ठाकुर (25) ने बड़े भाई डामन सिंह ठाकुर (27) की हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, कुछ साल पहले शरद सड़क हादसे में घायल हुआ था और मानसिक रूप से अस्थिर हो गया था। वह कोई काम नहीं करता था और अक्सर पैसों की मांग करता था। शनिवार देर रात पैसों को लेकर झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर शरद ने कुल्हाड़ी से बड़े भाई पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का केस दर्ज किया है।


केस 3 — अंबिकापुर: राखी से पहले भाई ने बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला

लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लिपिंगी में 27 वर्षीय जय प्रकाश मझवार ने अपनी बहन मुनेश्वरी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार, मुनेश्वरी ने भाई को मोबाइल देखने से मना किया, जिससे विवाद हुआ। रात में बहन के सोते समय जय प्रकाश ने उसके गले और शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है।


केस 4 — रायपुर: एक घर में मां-बेटी की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

अरोड़ा थाना क्षेत्र के पथरी गांव में 55 वर्षीय भाई चतुर्वेदी और 40 वर्षीय उषा मनहरे के घर में मां-बेटी मृत पाई गईं।
दोनों के शव घर में संदिग्ध हालत में मिले। उनके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे, जिससे प्रारंभिक रूप से आशंका जताई जा रही है कि मौत किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई हो सकती है।
फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा, लेकिन हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा रहा।


खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।