Latest news

इंद्रपुरी खाली करने रेलवे का बेदखली नोटिस — बारिश के बीच सिर से छत छिनने का खतरा, विधायक से मोहलत की मांग

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

बिलासपुर — रेलवे की जमीन खाली करने के नोटिस ने इंद्रपुरी क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। लाइन विस्तार कार्य के लिए जारी इस फरमान से सैकड़ों परिवारों के सामने बेघर होने का संकट खड़ा हो गया है। वर्षों से रेलवे भूमि पर झोपड़ियों में रह रहे लोग बरसात के बीच अचानक बेदखली के आदेश से दहशत में हैं।

नोटिस जारी होने के बाद रविवार को बड़ी संख्या में प्रभावित परिवार बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धरमलाल कौशिक से मिलने पहुंचे। उन्होंने दिसंबर माह तक मोहलत देने की मांग की, ताकि बरसात खत्म होने के बाद वे वैकल्पिक व्यवस्था कर सकें।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि बारिश के इस मौसम में सिर से छत छिन जाने पर उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। विधायक धरमलाल कौशिक ने आश्वासन दिया कि वे रेलवे प्रशासन से चर्चा कर प्रभावितों को राहत दिलाने का प्रयास करेंगे।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।