Mohammed israil
बिलासपुर। शहर में चाकूबाजी की घटना में युवक की मौत के बाद बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी रजनेश सिंह ने साफ कहा है कि लापरवाह पुलिस स्टाफ को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
1. घटना का क्रम
- 5 अगस्त 2025 की रात प्रार्थी दीपक साहू थाना सिटी कोतवाली पहुँचे।
- उन्होंने रात्री अधिकारी सउनि गजेन्द्र शर्मा को बताया कि गणेश रजक ने बेल्ट से मारपीट की है।
- आहत का मुलाहिजा कराया गया, लेकिन आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई।
2. वारदात में मौत
- 8 अगस्त 2025 को उसी आरोपी गणेश रजक ने दीपक साहू पर चाकू से हमला कर दिया।
- गंभीर चोट लगने से दीपक की मौके पर ही मौत हो गई।
3. एसएसपी का आदेश

- लापरवाही के चलते कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पांडेय को तत्काल प्रभाव से रक्षित केंद्र, बिलासपुर में लाइन अटैच किया गया। साथी सहायक उप निरीक्षक गजेंद्र शर्मा को निलंबित कर दिया है।
- उनकी जगह देवेंद्र सिंह राठौड़ को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया।
4. सख्त संदेश
- आदेश में एसएसपी ने लिखा कि यह गंभीर लापरवाही थाना प्रभारी के स्टाफ पर नियंत्रण न होने और पदीय कर्तव्यों के प्रति उदासीनता को दर्शाती है।
- उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की चूक पर तुरंत कार्रवाई होगी।



