Latest news

धारदार हथियार के साथ तीन बदमाश गिरफ़्तार, दो पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई — तारबाहर में असामाजिक तत्वों पर बिलासपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ताबड़तोड़ दबिश, आर्म्स एक्ट के तहत तीन आरोपी जेल भेजे गए

बिलासपुर, 6 अगस्त 2025 |
शहर में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए बिलासपुर पुलिस ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। थाना तारबाहर क्षेत्र में सक्रिय बदमाशों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने तीन बदमाशों को धारदार हथियार (बटनदार फोल्डिंग चाकू) के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं दो अन्य संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर की गई, जिन्होंने स्पष्ट आदेश दिया था कि शहर में असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाए


गुप्त सूचना पर हुई दबिश, तीन आरोपी चाकू सहित गिरफ़्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर थाना तारबाहर पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीन युवकों को बटनदार फोल्डिंग चाकू के साथ पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से धारदार एवं प्रतिबंधित चाकू बरामद किए गए, जिसे जप्त कर सभी के खिलाफ अपराध क्रमांक 248, 249, 250/2025, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की विधिसम्मत कार्यवाही की गई।


गिरफ्तार आरोपी:

  1. सैय्यद शाद अली, पिता – सैय्यद शाहिद अली, उम्र – 21 वर्ष, निवासी – एकता चौक, तालापारा
  2. सुरेश पटेल, पिता – गुहाराम पटेल, उम्र – 35 वर्ष, निवासी – पटेल मोहल्ला, तोरवा
  3. आदिल खान, पिता – स्व. रहीम खान, उम्र – 25 वर्ष, निवासी – बजरंग चौक, तालापारा

तीनों के विरुद्ध अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है


दो अन्य पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

थाना क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए दो अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है:

  1. विरेंद्र कुमार गेंदले, निवासी – दर्रीघाट, थाना मस्तूरी
  2. साजन सिंह ठाकुर, निवासी – भवानी नगर, सिरगिट्टी

दोनों को सार्वजनिक शांति भंग की आशंका को देखते हुए थाना स्तर पर कार्रवाई की गई।


▶️ बिलासपुर पुलिस का संदेश: अपराधियों के लिए नहीं कोई जगह

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में अपराधियों और असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती लगातार जारी रहेगी। जिन क्षेत्रों से शिकायतें या संदिग्ध गतिविधियों के संकेत मिल रहे हैं, वहां अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


शहरवासियों से अपील की गई है कि यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि सामाजिक शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।