Latest news

पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला शराबी पति गया जेल

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

🔴 आरोपी को बिलासपुर जिले की सकरी पुलिस ने किया गिरफतार

🔴आरोपी शराब के नशे में आए दिन पत्नी से करता था विवाद

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी शराबी पति को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बीते 22 अक्टूबर  को बर्न एण्ड ट्रामा रिसर्च सेंटर अस्पताल तारबाहर से रश्मि कौशिक उर्फ रानीकी जलने से मौत हो गई ।  मेमो प्राप्त होने पर थाना सकरी में मर्ग क्रमांक 87/2024 धारा 194 बीएनएसएस मर्ग इंटीमेशन कायम कर जांच में लिया गया, मर्ग जांच पर मृतिका रश्मि कौशिक उर्फ रानी के पति श्रुतिश कौशिक उर्फ पप्पु के द्वारा मृतिका को शादी के कुछ वर्षो बाद शराब पीकर प्रताडित करना जिससे मृतिका काफी ज्यादा दुखी होकर दिनांक 21 अक्टूबर की दोपहर करीब 12.00 बजे अपने घर के पटाव मे अपने ऊपर मिटटी तेल डालकर आग लगा ली थी जिसकी 22 अक्टूबर को सुबह 10.25 बजे बर्न एण्ड ट्रामा रिसर्च सेंटर बिलासपुर मे ईलाज दौरान मृत्यु हो गयी ।जांच पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा 108 बी.एन.एस का घटित होना पाये जाने से आरोपी श्रुतिश कौशिक उर्फ पप्पु के विरूद्ध अपराध क्रमाक 870/2024 धारा 108 बीएनएसएस पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया, महिला संबंधी गंभीर अपराध होने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया, जिसके परिपालन मैं तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी श्रुतिश कौशिक उर्फ पप्पु को ग्राम पांड से विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर मिश्रा, सउनि विजय राठौर, राजकुमार वस्त्रकार, प्रआर चोलाराम पटेल, लक्ष्मीकांत कश्यप, आरक्षक- सुमंत कश्यप, अमित पोर्ते की अहम भूमिका रही ।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।