Latest news

अचानक फिर नींद से जागे निगम के अफसर…. अतिक्रमण और कंस्ट्रक्शन वेस्ट के खिलाफ स्मार्ट सिटी में चला महाअभियान

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

197 लोगों के ऊपर 3 लाख का जुर्माना, 200 से अधिक अतिक्रमण को हटाया गया

सभी जोन द्वारा एक साथ की गई कार्रवाई,आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

फूटपाथ और सड़क में कब्जे से ट्रैफिक हो रहा बाधित

बिलासपुर- नगर पालिक निगम बिलासपुर ने आज पूरे शहर में फूटपाथ और सड़क किए गए अतिक्रमण और सड़क पर रखें कंस्ट्रक्शन मटेरियल के खिलाफ महाअभियान चलाया। इस दौरान सभी 8 जोन द्वारा अपने जोन क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई शुरू की गई। आज चलाए गए अभियान में 200 से अधिक स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटाया गया और 197 अतिक्रमणकारियों से 2,99,700 रूपये जुर्माना वसूला गया और अन्य का सामान जब्त किया गया।

दुकानों में नाम लिखे हुए बोर्ड और सामानों को फूटपाथ और बीच सड़क पर रख देते है जिससे पैदल आने जाने वालों को परेशानी और ट्रैफिक में व्यवधान उत्पन्न होता है, इसके अलावा भवन निर्माण के दौरान मटेरियल को बीच सड़क पर डंप किया जा रहा था। निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर नगर निगम ने इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए आज पूरे शहर में एक साथ अभियान छेड़ा और 200 से अधिक अतिक्रमण को हटाया गया। इसके अलावा सड़कों पर रखें सी एंड डी वेस्ट के खिलाफ भी कार्रवाई की गई भवन मालिकों के ऊपर जुर्माना लगाया गया और मटेरियल को जब्त किया गया है। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना हो इसकी भी चेतावनी दुकानदारों समेत अन्य को दी गई है। दुकान से बाहर सड़क और फूटपाथ पर सामान रखकर यातायात व्यवस्था में खलल डालने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। यातायात व्यवस्थित हो सकें और नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े,इसके लिए नगर निगम द्वारा शहर के मुख्य मार्गों और बाज़ारों में किए जा रहें अतिक्रमण को हटाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

निगम का अभियान जारी है

नगर निगम शहर की सड़कों और फूटपाथ को अतिक्रमण से मुक्त कराने के साथ ही स्वच्छता को लेकर लगातार अभियान चला रही है। रोजाना ऐसे दुकानदार जो अपना सामान फूटपाथ और सड़क पर रखते हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। इसी तरह सड़क पर ठेला गुमटी लगाने वालों को भी हटाया जा रहा है। निगम कमिश्नर अमित कुमार ने सभी जोन और अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया है की किसी भी सूरत में फूटपाथ और सड़क पर अतिक्रमण ना हों। कार्रवाई के साथ साथ निगम द्वारा दुकानदारों को समझाइश भी दिया जा रहा है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।