Latest news

छत्तीसगढ़ के रास्ते 20 लाख रुपए का अफीम लेकर महाराष्ट्र निकला सप्लायर गिरफ्तार

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

00 15 l लाख रुपए कीमती लोहे की पाइप के नीचे दबा कर रखा था अफीम

00 मादक पदार्थ अफीम 02 किलो और ट्रक जब्त

00 ट्रक में लोड लोहे का पाइप वजन 25 टन 15 लाख रू।
00 पुलिस का दावा 60 लख रुपए की सामग्री जप्त हुई

पुलिस के द्वारा जब्त अफीम और सामग्री।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने 2 किलो अफीम पकड़ा है जिसकी कीमत 20 लख रुपए बताई जा रही है ।आरोपी अफीम लेकर झारखंड से छत्तीसगढ़ होते हुए महाराष्ट्र जा रहा था।

पुलिस के द्वारा जब्त ट्रक।


छत्तीसगढ़ पुलिस राज्य विशेष शाखा को सूचना मिली कि महराष्ट्र पासिंग ट्रक में ’’अवैध मादक पदार्थ अफीम’’ की सप्लाई हो रही है सूचना से पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा ए.सी.सी.यू. बिलासपुर (सायबर सेल) व थाना प्रभारी मस्तुरी को कार्यवाही के निर्देष दिये गये, उपरोक्त सूचना को टेक्निकल इन्ट के आधार पर वेरिफाई कर जांजगीर-बिलासपुर नेषनल हाईवे 49 पर जांजगीर से बिलासपुर ओर से आती हुई को ट्रक क्रमांक एम.एच. 19 जे.डी. 7613 को पाराघाट टोल प्लाजा बेरियर के पास रोककर तलाश कर वाहन चालक नवनूर सिंह निवासी अमृतसर पंजाब के कब्जे से मादक पदार्थ अफीम 02 कि. ग्राम क़ीमत करीब 20 लाख का जब्त किया गया है। मामले में थाना मस्तुरी में अपराध क्रमांक 1004/24 धारा 18 नारकोटिक्स एक्ट दर्ज कर विधिअनुसार कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेष किया जाता है।

गिरफ्तार आरोपी नवनूर सिंह से नशे की सामग्री ’’अफीम’’ के संबंध में पुछताछ की गई जो बताया कि यह  04 नवंबर को गुमला झारखण्ड से ट्रक क्रमांक एम.एच. 19 जे.डी. 7613 में लोहे का पाईप लोड कर सूरत, गुजरात के लिये निकला था। रास्ते में रांची-गुमला रोड के पास से अफीम लेकर भूसावल, महाराष्ट्र छोडने जा रहा था कि इसे मस्तुरी के पास पुलिस ने पकड लिया गया आरोपी पहले भी इसी तरह अफीम की सप्लाई कर चुका है जिसके संबंध में जांच की जा रही है। नषे के कारोबार में संलिप्त रांची व भुसावल के ड्रग हैण्डलर व अन्य लोगो की जानकारी एकत्र कर उनके विरूद्ध भी एण्ड-टु-एण्ड कार्यवाही की जावेगी।उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर श्अनुज कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री उदयन बेहार निरी. राजेष मिश्रा, अवनीष पासवान उप निरी . सुजान जगत, सउनि षिव चन्द्रा, धारा सिंह मरावी प्र. आर आतिष पारिक आर . तदबीर पोर्ते, दीपक उपाध्याय, अभिजीत डाहिरे, विकास राम, निखील राॅव, प्रषांत, चन्द्रषेखर सिह, केषव कष्यप, मिथलेष सोनवानी की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई है एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।

00गिरफ्तार आरोपी:- नवनूर सिंह पिता बाज सिंह उम्र 28 साल साकिन ग्राम गग्गूबुआ तर्न तरण थाना सदर जिला अमृतसर

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।