Latest news

बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में नशेड़ी गैंग, बदमाशों और चाकू लहराने वालों के खिलाफ पुलिस ने खोला मोर्चा, गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
5 Min Read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित सरकंडा क्षेत्र में नशेड़ी गैंग, बदमाश और चाकू लहराने वालों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे थे।इसे लेकर लोगों में काफी नाराजगी है। पुलिस भी कुछ गुंडा बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर औपचारिकता ही निभाती दिखाई दे रही थी। हाल ही में मोबाइल रखने के लेकर हुए बाद में एक युवक पर तीन लोगों ने मिलकर चाकू से हमला कर दिया। जिन्हें गिरफ्तार कर भेजा गया है। वही  अलग-अलग मामलों में एक दर्जन से अधिक बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। आरोपियों से चाकू भी बरामद हुआ है।चाकू की वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध धरपकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में थाना सरकण्डा से टीम तैयार कर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है।  पेट्रोलिंग दौरान लिंगियाडीह, चिंगराजपारा, मोपका क्षेत्र में कुछ असामाजिक नशेड़ी प्रवृत्ति के लड़के नशा सेवन कर समूह बनाकर उपद्रव करते रहने की शिकायते मिलने पर थाना प्रभारी निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में पृथक-पृथक टीम मौके पर भेजा गया। जहां श्यामनगर लिंगियाडीह से विक्की अहिरवार, अमित निषाद, संजू गंधर्व, अजय गंधर्व, भानू साहू, मोहित बांधकर एवं मनीष अहिरवार को समूह बनाकर क्षेत्र में उपद्रव करते हुये पकड़ा गया जिनके विरूद्ध बीएनएसएस की धारा 170/126,135 के तहत् कार्यवाही की गई है।

ये हैं आरोपी:-

  1. विक्की अहिरवार पिता रोहित अहिरवार उम्र 20 वर्ष निवासी श्यामनगर लिंगियाडीह।
  2. अमित निषाद पिता फागुराम निषाद उम्र 23 वर्ष निवासी चिंगराजपारा प्रभात चौक।
  3. संजू गंधर्व पिता महेश गंधर्व उम्र 20 वर्ष निवासी श्याम नगर लिंगियाडीह।
  4. अजय कुमार गंधर्व पिता महेश गंधर्व उम्र 38 वर्ष निवासी श्यामनगर लिंगियाडीह।
  5. भानू उर्फ लक्ष्मण साहू पिता जगमोहन साहू उम्र 18 वर्ष निवासी श्यामनगर लिंगियाडीह।
  6. मोहित बांधकर पिता जयसिंह उम्र 20 वर्ष निवासी श्यामनगर लिंगियाडीह।
  7. मनीष अहिरवार पिता नीलू अहिरवार उम्र 26 वर्ष निवासी मोपका।

00 चाकू  दिखाकर डरा रहा था, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे


, एक युवक अपने हाथ में चाकू रखे लहराते हुये लोगों को डराने धमकाने लगा था।  जिसके विरूद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रभारी निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम द्वारा घेराबंदी रेड कार्यवाही कर आरोपी रवि उर्फ नानू साहू को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से धारदार चाकू जप्त कर आर्म्स एक्ट के धारा 25,27 के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। एक अन्य मामले में घेराबंदी रेड कार्यवाही कर आरोपी आदित्य केंवट उर्फ लाला को खमतराई अटल चौक के पास पकड़ा गया। जिसके कब्जे से धारदार चाकू जप्त कर आर्म्स एक्ट के धारा 25, 27 के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

चाकू मारने वाले गए जेल

प्रार्थी दीपक साहू पिता धर्मेन्द्र साहू उम्र 23 वर्ष निवासी नूतन चौक अटल आवास सरकण्डा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह रात्रि करीब 9 बजे अपने घर के पास बैठा था, कुछ दूरी पर सुरज यादव, अतुल यादव, तथा राहुल यादव लोग बैठे थे। तभी अतुल यादव ने प्रार्थी को बोला कि सूरज का मोबाईल रखे हो। युवक के मना करने परमना करने पर तीनो  सूरज यादव ने नुकीली धारदार वस्तु से मारकर चोंट पहुंचाया एवं जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना को देखकर प्रार्थी के बड़े पिता रमेश कुमार साहू बीच बचाव करने आया तो उसके साथ भी मारपीट किये हैं। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपरा कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिनके द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किये। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपियों की पता तलाश किया गया जो सकुनत से फरार थे। जिनकी पतासाजी की जा रही थी कि 2 नवंबर को सूचना मिली कि आरोपी सुरज यादव अपने साथी अतुल यादव, राहुल यादव के साथ नूतन चौक पर खड़े हैं। उक्त सूचना पर टीम तत्काल मौके पर भेजा गया और आरोपीगण सूरज यादव, अतुल यादव, राहुल यादव को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किये एवं आरोपी सूरज यादव द्वारा घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू पेश करने पर जप्त कर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार आर्म्स एक्ट के प्रावधनों के तहत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।