Latest news

छत्तीसगढ़ के पचपेड़ी क्षेत्र में खून से सनी लाश मिलने से सनसनी

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

00 हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

00 डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक की टीम पहुंची

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पचपेड़ी क्षेत्र में खून से सनी एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलीहै। जिसके शरीर में चोट के निशान भी हैं। इससे सनसनी फैल गई है। शव देखकर हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है।थाना पचपेड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी में

अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त टीकाराम केवट ग्राम मोतीपुर थाना कसडोल के रूप में की गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान है प्रकरण में मर्ग पंजीबद्ध कर मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है । पुलिस मामले की जांच में ड्यूटी है। मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।