सरकार,लोगों के गांव,घर तक पहुंचकर कर रही समस्या का समाधान
जोन क्रमांक 2 में आयोजित किया गया समाधान शिविर, समस्याओं के समाधान की दी गई जानकारी
बिलासपुर- राज्य में जनहित के कार्य और जन जन का सर्वांगीण विकास,हमारी सरकार की प्राथमिकता में है। छ.ग.,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी में संवर रहा है। जनता के हित,समस्या और समाधान के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। उक्त बातें बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने जोन क्रमांक 2 में आयोजित सुशासन तिहार 2025 के तहत आयोजित समाधान शिविर में कही। तिफरा के अंधमुक बधिर शाला में आयोजित समाधान शिविर में मुख्य अतिथि के आसंदी से विधायक श्री कौशिक ने कहा की प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय द्वारा लोगों को शासन की योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से सुशासन तिहार आयोजित किया जा रहा है। अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी योजनाओं का लाभ मिले और समस्याओं का समाधान हो इसके लिए समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में उपस्थित महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने जानकारी देते हुए बताया की जोन क्रमांक 2 में लगभग 1930 आवेदन मिले जिनमें से 90 प्रतिशत आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है। अधिकतर आवेदन आवास, सड़क, नाली निर्माण, राशन कार्ड, स्वच्छता,महतारी वंदन योजना, उज्जवला योजना, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सी.एस.ई.बी. विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित है। आज के समाधान शिविर में केंद्रीय शहरी राज्य मंत्री श्री तोखन साहू भी विशेष रूप से उपस्थित हुए। समाधान शिविर में महापौर श्रीमती पूजा विधानी,सभापति श्री विनोद सोनी एमआईसी सदस्य श्रीमती केशरी इंगोले,श्रीमती सीमा संजय सिंह पार्षद श्री विजय राव,श्याम कार्तिक वर्मा, ई वैजयंती जोशी,श्रीनू राव,जोन कमिश्नर श्री प्रवेश कश्यप समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।
सीमा और किरण को मिला राशनकार्ड
सुशासन तिहार योजना अंतर्गत सामान्य राशनकार्ड बनाने के लिए श्रीमती सीमा बघेले और किरण यादव ने आवेदन दिया था,परीक्षण पश्चात पात्र पाए जाने पर सीमा बघेले को राशन कार्ड प्रदान किया गया।हितग्राही के द्वारा शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना ‘सुशासन तिहार की सराहना करते हुए राज्य सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
स्वच्छता,स्ट्रीट लाइट समेत अन्य तत्काल निराकरण
सुशासन तिहार में जोन क्रमांक 2 क्षेत्र में जितने भी साफ-सफाई स्ट्रीट लाइट,अतिक्रमण से संबंधित आवेदन मिले थे,सभी आवेदनों का समय सीमा के भीतर निराकरण किया गया।



