Latest news

बिलासपुर पहुंचा सेमी फाइनल में

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

सीनियर एलीट ग्रुप T20 इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता 2025

Bilaspur बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मेंस सीनियर एलीट ग्रुप T20 इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें बिलासपुर ने अपना तीसरा मैच सेक्टर 10 भिलाई में रायपुर के ब्लू के मध्य खेला गया।

जिसमें बिलासपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।
और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 142 रन बनाकर आउट हो गया।
बिलासपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद इरफान ने 44 रन श्रेयम सुंदरम 24 रन और मोहित रावत ने 22 रन का योगदान दिया।

रायपुर ब्लू की ओर से मोहम्मद सोहेल ने 4 विकेट और वरुण सिंह भुई ने 4 विकेट प्राप्त किया

इसके बाद रायपुर ब्लू ने 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 118 रन बना पाई।

जिसमें क्वीनूर सिंह ने 23 रन , अवनीश सिंह ने 21 रन और पवनदीप सिंह ने नवाद 21 रन बनाए।

बिलासपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहित राउत ने 4 विकेट, मयंक यादव, प्रवीण कुमार यादव , स्नेहिल चड्ढा और अतुल शर्मा ने एक एक विकेट प्राप्त किया।

और अपना चौथा मैच बीएसपी के मध्य रायपुर के आरडीसीए मैदान खेला।

जिसमें बिलासपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 136 से बनाकर पूरी टीम आउट हो गई।

जिसमें अनुराग मिश्रा ने 60 रनों का योगदान दिया श्रेयम सुंदरम ने 20 रन और मोहित रावत ने 17 रनों का योगदान दिया ।

बीएसपी की ओर से गेंदबाजी करते हुए शुभम मौर्य ने चार विकेट और देव आदित्य सिंह ने तीन विकेट प्राप्त किया ।

इसके पश्चात बीएसपी ने 137 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट खोकर 17.3 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया।

बीएसपी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए वैभव साहू ने 43 रन और सत्य विकास शर्मा ने 34 रनों का योगदान दिया ।

बिलासपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए श्रेयम सुंदरम ने दो विकेट मोहित रावत रवि रोशन सिंह ने एक-एक क्रिकेट प्राप्त किया ।

इस तरह बीएसपी ने चौथा मैच 5 विकेट दर्ज की।

बिलासपुर ने कुल चार मैचों में तीन में जीत कर 12 अंक प्राप्त किया और सेमीफाइनल में जगह बनाई ।

बिलासपुर अपना सेमीफाइनल मैच 6 मई को रायपुर के आरडीसीए मैदान में बीएसपी के मध्य खेलने उतरेगी।

मैच के निर्णायक शैलेश नितिन कठवार और उदित बक्शी थे, थर्ड शैलेश उपाध्याय थे, ऑनलाइन स्कोरर मनोज तिवारी और मैनुअल महेंद्र साहू थे। ऑब्जर्वर नवीन श्रीवास्तव है और बिलासपुर टीम के कोच शैलेश सैमुएल है ।

यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल द्वारा दिया गया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।