Latest news

छत्तीसग़ढ बालक बालिका टीम फाइनल में पहुंची

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

00 राष्ट्रीय शालेय बेसबॉल प्रतियोगिता

Bilaspur बिलासपुर। 68वी राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता बेसबॉल 17 वर्ष बालक-बालिका का आयोजन दिल्ली में 22 से 27 तक किया जा रहा है छत्तीसग़ढ दल के कोच अख्तर खान बताया कि जिसमें छत्तीसग़ढ बालिका टीम का क्वार्टर फाइनल मैच हरियाणा टीम से रहा जिसमें अपने अच्छे खेल के प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ बालिका टीम ने मैच को 09-01 से एकतरफा जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया इस मैच मे महिमा पैकरा, हिंगेश्वरी, साक्षी ध्रुव, महिमा यादव, दीक्षा पांडे, खुशी पटेल ने अपनी टीम के लिए रन बनाया। टीम का सेमीफाइन मैच महाराष्ट्र से हुआ जिसमें दोनों टीम अपने अपने तरफ से काफी दमखम लगाने में लगे थे और छत्तीसगढ़ बालिका में महिमा यादव श्रेया खांडे,कृति पटेल, मैं अपनी टीम के लिए रन बनाए वहीं महिमा पैकरा ने शानदार पीचिंग करते हुए महाराष्ट्र के खिलाड़ियों को आउट किया इस तरह अपने मैच जीत कर फाइनल में जगह बनाई वहीं बालक टीम का क्वार्टर फाइनल मैच हरियाणा से हुआ और बालक टीम ने भी मैच को अपने बेहतर खेल के प्रदर्शन से 01-00 के स्कोर से जीत हासिल किया और सेमीफाइनल पहुंची वहीं सेमीफाइनल में छत्तीसग़ढ बालक टीम का मुकाबला महाराष्ट्र टीम से हुआ इस मैच मे छत्तीसग़ढ बालक टीम ने अपने पूरे दम के साथ मैच को जीतने में लगा दिया और टीम के योगेश , यश , सूरज ,के बेहतर प्रदर्शन से मैच को 03-02 से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया छत्तीसग़ढ प्रदेश की दोनों बालक बालिका टीम फाइनल में प्रवेश कर चुकी है और फाइनल मुक़ाबला मेजबान दिल्ली टीम से खेला जाएगा । छत्तीसग़ढ प्रदेश की दोनों टीम बालक बालिका के प्रदर्शन को देखते हुवे दोनों टीम बालक बालिका के मेडल की उम्मीद जताई और फाइनल पहुंचने पर प्रदेश के सहायक संचालक क्रीड़ा अनिल मिश्रा, जीडी गर्ग, अवध चंद्राकर भारतीय बेसबॉल संघ की महासचिव सुश्री मिताली घोष प्रदेश दल की प्रमुख प्रबंधक मृत्युंजय शर्मा,दिनेश वर्गीस अमित मिश्रा, लखन देवांगन संदीप गाहिरे,अंकुर रजक, योगेंद्र यादव गीता यादव प्राची शर्मा तरन्नुम खान,अंजलि खलको एवं समस्त बेसबॉल संघ के पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों ने बधाई दी है

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।