Latest news

राष्ट्रीय स्कूल बेसबॉल स्पर्धा : छत्तीसगढ़ की बालिका टीम क्वार्टर फाइनल में

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

Bilaspur बिलासपुर। 68वी राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता बेसबॉल 17 वर्ष बालक-बालिका का आयोजन दिल्ली में 22 से 27 तक किया जा रहा है जिसमें बालिका टीम ने अपने कुल के दोनों में जीत कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया छत्तीसगढ़ दल के कोच अख्तर खान बताया कि प्रदेश की बालिका टीम का पहला मैच गुजरात से हुआ जिसमें बालिका टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 10/00 से मैच जीत लिया जिसमें महिमा पैकरा, हिंगेश्वरी, साक्षी ध्रुव, महिमा यादव, दीक्षा पांडे, खुशी पटेल ने अपनी टीम के लिए रन बनाया। टीम का दूसरा मैच उड़ीसा से हुआ जिसमें एक बार फिर शानदार खेल करते हुए 07/03से मैच जीत लिया में महिमा यादव श्रेया खांडे,कृति पटेल,विनीता मैं अपनी टीम के लिए रन बनाए वहीं महिमा पैकरा ने शानदार टीचिंग करते हुए उड़ीसा के खिलाड़ियों को आउट किया इस तरह अपने पुल के दोनों मैच जीत कर पूल टॉप करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया वही कल बालक वर्ग का मैच तेलंगाना से होगा। टीम के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए पदक की उम्मीद किया जा रहा है जिसके लिए प्रदेश के सहायक संचालक क्रीड़ा अनिल मिश्रा, जीडी गर्ग, अवध चंद्राकर भारतीय बेसबॉल संघ की महासचिव सुश्री मिताली घोष प्रदेश दल की प्रमुख प्रबंधक मृत्युंजय शर्मा,दिनेश वर्गीस अमित मिश्रा, लखन देवांगन संदीप गाहिरे,अंकुर रजक, योगेंद्र यादव गीता यादव प्राची शर्मा तरन्नुम खान,अंजलि खलको एवं समस्त बेसबॉल संघ के पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों ने बधाई दी है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।