Bilaspur बिलासपुर।जिलाअधिवक्ता संघ के अभिभाषक सदस्यों के द्वारा पहलगाम में हुए नृशंस हत्या के विरोध में आक्रोश जताया गया और उक्त हत्याकांड में दिवंगत नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जिला न्यायालय परिसर से कैंडल मार्च नेहरू चौक तक निकल गया जहां पर दिवंगत आत्मा को 2 मिनट की मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नेहरू जी के पुतले के सामने मोमबत्ती जलाकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं उनके शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई ।उक्त श्रद्धांजलि सभा में संघ अधिवक्ता सदस्य गण भारी संख्या में उपस्थित रहे है।
About Author

शिक्षाः बीए, बैचलर आफ “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन। वर्ष 1996 से लोकस्वर से पत्रकारिता की शुरुआत। दैनिक भास्कर , देशबंधु, स्वदेश में बतौर सिटी रिपोर्टर और सब एडिटर काम किया। 2007 से 2022 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर , इनपुट हेड, सिटी चीफ , सीनियर सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। वर्तमान में संपादक, न्यूज़ डॉन छत्तीसगढ़।