Bilaspur। बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष हेतु सत्यकली बावरे, उपाध्यक्ष हेतु स्मृति त्रिलोक श्रीवास कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार घोषित( प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ से जारी हुआ आदेश) आगामी 8 मार्च को बिलासपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव होना निश्चित है जिसके लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा कांग्रेस पार्टी की ओर से श्रीमती सत्कली बावरे को अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ,प्रभारी- उत्तर प्रदेश तथा गुजरात के धर्म पत्नी श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास लगातार चौथी बार जीतकर जिला पंचायत पहुंची है, को प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के द्वारा कांग्रेस का अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया गया है, इस अवसर पर अपनी उम्मीदवारी घोषित किए जाने पर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के कांग्रेस प्रत्याशी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी, नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ नेता डॉक्टर चरण दास महंत, पर्यवेक्षक श्री प्रमोद दुबे, लोकसभा प्रत्याशी श्री देवेंद्र यादव, विधायक अटल श्रीवास्तव दिलीप लहरिया वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित राजेंद्र शुक्ला, आशीष सिंह ठाकुर श्रीमती रश्मि आशीष सिंह ठाकुर प्रमोद नायक अभय नारायण राय राजेंद्र धीवर जितेंद्र पांडे आत्मजीत सिंह मक्कड़, दामोदर कांत श्रीमती अनीता शुक्ला शिवेंद्र कौशिक रजनी पिंटू मरकाम प्रभु जगत, जिले के सभी कांग्रेस जनों तथा सभी जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों का आभार व्यक्त किया है, इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेश कांग्रेस सचिव श्री त्रिलोक श्रीवास् ने कहा कि पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी जिला पंचायत में निर्विरोध निर्वाचन करवा रही है, बिलासपुर में टक्कर की स्थिति कांग्रेस जनों के हौसले के कारण है, और निश्चित रूप से बिलासपुर में कांग्रेस जन अल्पमत में होने के पश्चात भी अध्यक्ष- उपाध्यक्ष का चुनाव जीतेंगे और कांग्रेस का परचम लहराएंगे,, चुनाव के दो दिन पूर्व कांग्रेस पार्टी के द्वारा अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर एक कदम बढ़त भाजपा से लिया गया है और निश्चित रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव बिलासपुर में रोचक स्थिति मे ला दिया गया हैll
About Author

शिक्षाः बीए, बैचलर आफ “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन। वर्ष 1996 से लोकस्वर से पत्रकारिता की शुरुआत। दैनिक भास्कर , देशबंधु, स्वदेश में बतौर सिटी रिपोर्टर और सब एडिटर काम किया। 2007 से 2022 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर , इनपुट हेड, सिटी चीफ , सीनियर सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। वर्तमान में संपादक, न्यूज़ डॉन छत्तीसगढ़।