Latest news

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: चार बच्चों के पिता की हत्या, गांव में फैली दहशत

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
5 Min Read

00 बिल्हा थाना क्षेत्र के उड़गन गांव में रास्ते के विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया। खेमाराम बंजारे (26) की हत्या के बाद गांव में मातम पसरा है। चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया
बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम उड़गन के सतनामी मोहल्ले में जमीन और रास्ते को लेकर वर्षों पुराना विवाद रविवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना में खेमाराम बंजारे (26) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक चार बच्चों का पिता था। इस घटना के बाद से पूरे गांव में सनसनी और दहशत का माहौल है।

Contents
चंद घण्टे मे हत्या के आरोपी चढे पुलिस के हत्थे।’’ गली मे पत्थर हटाने की बात बना हत्या का कारण’’ मृतक के सिर मे डण्डा, सब्बल नुमा बरछी व बोल्डर पत्थर से हत्या को दिया अंजाम।’’ हत्या मे प्रयुक्त डण्डा, सब्बल नुमा बरछी व बोल्डर पत्थर की जप्ति।’’ 04 आरोपीयो को किया गया गिरफ्तार।’’ आरोपीयो को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।’’ नाम आरोपीगण – 1. श्याम अंचल पिता गरीबा अंचल उम्र 55 वर्ष2. लक्ष्मण अंचल पिता श्याम अंचल उम्र 29 वर्ष3. मुकेश अंचल पिता श्याम अंचल उम्र 26 वर्ष4. सीताबाई अंचल पति श्याम अंचल उम्र 50 वर्ष सभी साकिनान उडगन थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.) ’’’’’’’’’ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 02.03.2025 के सुबह डीपीसीआर से सूचना प्राप्त हुआ कि खेमराज बंजारे निवासी उडगन का हत्या हो गया सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) बिलासपुर को अवगत कराकर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा सुश्री अनिता प्रभा मिंज के मार्गदर्शन पाकर ग्राम उडगन घटनास्थल पहुॅचा जहाॅ खेमराज बंजारे पिता धनऊ बंजारे उम्र 27 वर्ष निवासी उडगन का घर के बाहर मृत हालात मे पडा हुआ था पूछताछ पर पता चला कि मृतक के पडोसी मृतक के घर के तरफ पत्थर मिट्टी पाटकर उच्चा रास्ता बना रहा था जिसमे से पत्थर किसी के द्वारा हटा दिया था श्याम अंचल पत्थर हटने से गली मे गाली गलौच कर रहा था जिसे सुनकर खेमराज बंजारे गाली किसको दे रहे हो बोलने पर श्याम अचंल व उसके पुत्र लक्ष्मण अंचल, मुकेश अंचल तीनो मिलकर डण्डा, सब्बलनुमा बरछी व बोल्डर पत्थर से प्राणघातक हमला कर हत्या कर दिये तथा श्याम अंचल की पत्नि सीता अंचल जो हुआ अच्छा हुआ बोलकर साथ दे रही थी मौके पर आरोपीगणो को पकडकर थाना लाकर कडाई से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किये। आरोपीयो से घटना मे प्रयुक्त डण्डा, सब्बल नुमा बरछी व बोल्डर पत्थर जप्त कर आरोपीयो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक उमेश कुमार साहू, उनि शत्रुहन प्रसाद लहरे, प्र.आर. 844 रूपेश तिग्गा आरक्षक संतोष मरकाम, कृष्णा महिलांगे, सुमन चन्द्रवंशी व मौसम साहू की अहम भूमिका रही।


क्या है मामला?


मृतक खेमाराम बंजारे का गांव के ही मुकेश अंचल, श्याम अंचल, लक्ष्मण अंचल और सीता अंचल के साथ रास्ते को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। रविवार को जब दोनों पक्षों के बीच फिर से कहासुनी हुई, तो मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने खेमाराम पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल खेमाराम को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार और गांव में मातम
खेमाराम की मौत के बाद उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। चार मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से गांव में गम का माहौल है। गांव के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।
पुलिस ने क्या किया?
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बिल्हा थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है। गांव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

चंद घण्टे मे हत्या के आरोपी चढे पुलिस के हत्थे।’’ गली मे पत्थर हटाने की बात बना हत्या का कारण

’’ मृतक के सिर मे डण्डा, सब्बल नुमा बरछी व बोल्डर पत्थर से हत्या को दिया अंजाम।’’ हत्या मे प्रयुक्त डण्डा, सब्बल नुमा बरछी व बोल्डर पत्थर की जप्ति।’’ 04 आरोपीयो को किया गया गिरफ्तार।’’ आरोपीयो को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।’’ नाम आरोपीगण – 1. श्याम अंचल पिता गरीबा अंचल उम्र 55 वर्ष2. लक्ष्मण अंचल पिता श्याम अंचल उम्र 29 वर्ष3. मुकेश अंचल पिता श्याम अंचल उम्र 26 वर्ष4. सीताबाई अंचल पति श्याम अंचल उम्र 50 वर्ष सभी साकिनान उडगन थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.) ’’’’’’’’’ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 02.03.2025 के सुबह डीपीसीआर से सूचना प्राप्त हुआ कि खेमराज बंजारे निवासी उडगन का हत्या हो गया सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) बिलासपुर को अवगत कराकर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा सुश्री अनिता प्रभा मिंज के मार्गदर्शन पाकर ग्राम उडगन घटनास्थल पहुॅचा जहाॅ खेमराज बंजारे पिता धनऊ बंजारे उम्र 27 वर्ष निवासी उडगन का घर के बाहर मृत हालात मे पडा हुआ था पूछताछ पर पता चला कि मृतक के पडोसी मृतक के घर के तरफ पत्थर मिट्टी पाटकर उच्चा रास्ता बना रहा था जिसमे से पत्थर किसी के द्वारा हटा दिया था श्याम अंचल पत्थर हटने से गली मे गाली गलौच कर रहा था जिसे सुनकर खेमराज बंजारे गाली किसको दे रहे हो बोलने पर श्याम अचंल व उसके पुत्र लक्ष्मण अंचल, मुकेश अंचल तीनो मिलकर डण्डा, सब्बलनुमा बरछी व बोल्डर पत्थर से प्राणघातक हमला कर हत्या कर दिये तथा श्याम अंचल की पत्नि सीता अंचल जो हुआ अच्छा हुआ बोलकर साथ दे रही थी मौके पर आरोपीगणो को पकडकर थाना लाकर कडाई से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किये। आरोपीयो से घटना मे प्रयुक्त डण्डा, सब्बल नुमा बरछी व बोल्डर पत्थर जप्त कर आरोपीयो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक उमेश कुमार साहू, उनि शत्रुहन प्रसाद लहरे, प्र.आर. 844 रूपेश तिग्गा आरक्षक संतोष मरकाम, कृष्णा महिलांगे, सुमन चन्द्रवंशी व मौसम साहू की अहम भूमिका रही।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।