बिलासपुर। रविवार को बिलासपुर में यादव समाज के द्वारा राज्य स्तरीय यादव युवक युवती परिचय सम्मेलन शहर के ही लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजन किया गय।
इस दौरान समाज के लोगों ने मीडिया को बताया कि प्रदेश भर से इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग आए हुए हैं जहां युवक युवतियों के परिवार के सामने ही एक दूसरे को युवक युवतियां अपना परिचय दिया।
परिचय देने के उपरांत यदि किसी को रिश्ता पसंद आ जाता है तो वह आपस में बैठकर वहीं रिश्ता को आगे बढ़ाने के लिए बातचीत कर सकते हैं इसके लिए व्यवस्थाएं भी की गई है…
पांचवा वर्ष होने के कारण समाज के लोगों में काफी उत्साह भी देखा गया इस दौरान राजनीतिक पार्टी के नेता इस सम्मेलन में शामिल हुए और समाज के बालक बालिकाओं के द्वारा डांस का भी प्रोग्राम किया गया।
समिति की महिला सदस्य ने बताया कि जब से हमारे द्वारा युवक युवती परिचय सम्मेलन करवा रहे हैं तब से हमारे समाज में रूढ़िवादी परंपराओं से ऊपर उठकर दहेज मुक्त विवाह करवाया जा रहा है जिसमें मुख्य रूप से विधवा महिलाओं के बारे में ध्यान रखते हुए उनके बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करने का जिम्मा समाज ने लिया है।



